फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sansad Khel Mahakumbh: Rs 50 lakh cash prize for players from 2,300 teams

सांसद खेल महाकुंभ: 2,300 टीमों के खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये के नकद इनाम

Tue, 07 Mar 2023 07:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Mar 2023 07:33 PM IST
सार

सांसद खेल महाकुंभ के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह करवाया गया। केंद्रीय मंत्री ने सांसद खेल महाकुंभ की 2,300 टीमों के प्रतिभागियों को 50 लाख रुपये की नकद इनाम राशि से सम्मानित किया।

विज्ञापन
Sansad Khel Mahakumbh: Rs 50 lakh cash prize for players from 2,300 teams
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सांसद खेल महाकुंभ के विजेताओं को सम्मानित किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के खेल मैदान में मंगलवार को सांसद खेल महाकुंभ के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह करवाया गया। केंद्रीय मंत्री ने सांसद खेल महाकुंभ की 2,300 टीमों के प्रतिभागियों को 50 लाख रुपये की नकद इनाम राशि से सम्मानित किया। इनमें ब्लॉक लेवल पर जीतने वाली 85 टीमों को 5,100-5,100 रुपये, प्रथम रनरअप को 3,100-3,100 रुपये, दूसरे और तीसरे रनरअप को 2,100-2,100 रुपये की राशि प्रदान की। इसके अलावा एथलेटिक्स में जीतने वाले 48 प्रतिभागियों को 2,100-2,100 रुपये दिए गए। प्रथम रनरअप रहने वाले 48 प्रतिभागियों को 1,100 और सेकंड रनरअप रहने वाले 48 प्रतिभागियों को 750 रुपये की राशि दी। जिला स्तरीय कुश्ती में भी 48 विजेताओं को 11,000, पहले रनरअप को 5,100 और दूसरे रनरअप को 3,100 रुपये दिए। कुश्ती में कुल इनाम राशि 9.21 लाख रुपये दी गई। खिलाड़ियों को संबोधित करते अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी व्यक्ति के समग्र विकास और राष्ट्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका है।

विज्ञापन


प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हूं। हमारे ग्रामीण और पंचायत स्तर पर बहुत सी अनूठी प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें बस ढूंढकर सामने लाने के लिए एक मंच की जरूरत है और सांसद खेल महाकुंभ इसी दिशा में एक अनुपम प्रयास है। हमने सुनिश्चित किया है कि एथलीटों को बेहतरीन मंच मिले, वो खेलों को कॅरिअर के तौर पर देखें, हमने सुनिश्चित किया कि सभी एथलीटों को खेल किट, प्रमाण पत्र और मेडल के साथ साथ नकद पुरस्कार भी मिले। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि जसवां के विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, अंकुश दत्त शर्मा और विकास शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं, इस मौके पर कौशल विकास निगम के पूर्व समन्वयक नवीन शर्मा, पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा और मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed