{"_id":"8b25d467f936e4bc59d30d4c21cc9988","slug":"sanjeev-chauhan-got-the-gardening-awards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीव चौहान को मिला बागवानी पुरस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव चौहान को मिला बागवानी पुरस्कार
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Thu, 09 Oct 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिमला की कोटखाई तहसील के बखोल गांव निवासी युवा संजीव चौहान को इस बार का उत्कृष्ट बागवानी का राज्य स्तरीय सम्मान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया शिमला के पीटरहॉफ में 20 अक्टूबर को संजीव चौहान को राज्य स्तरीय सम्मान से अलंकृत करेंगे।
इसके अलावा कुल्लू दशहरा में उद्यान विभाग की एप्पल प्रदर्शनी में संजीव चौहान को तीन सम्मान घोषित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वीरवार 9 अक्टूबर को उन्हें कुल्लू दशहरा के समापन अवसर पर आयोजित समारोह में उक्त तीन प्राइज देंगे।
विज्ञापन
यह साल संजीव के लिए रिकार्ड तोड़ सफलता का साल साबित हुआ है। उनके बागीचे में सेब का उत्पादन प्रति हेक्टेयर 52 मीट्रिक टन से अधिक है।
यह उत्पादन चीन और अमेरिका के औसत उत्पादन से कहीं अधिक है। चीन और अमेरिका का औसत उत्पादन 35 से 40 मीट्रिक टन है।
हिमाचल के बागवानी विभाग के निदेशक एवं हार्टीकल्चर यूनिवर्सिटी नौणी के वीसी डॉ. विजय ठाकुर ने पुष्टि की। संजीव चौहान को वर्ष 2013 में बैंगलुरू में उत्कृष्ट बागवानी के लिए राष्ट्रीय युवा बागवान का सम्मान भी मिल चुका है।
विज्ञापन