संजय कुंडू बने हिमाचल प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी के पद से 31 मई को सेवानिवृत हो रहे सीताराम मरडी के पद छोड़ने से पहले शनिवार दोपहर सरकार ने 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू को नया पुलिस महानिदेशक बनाने के आदेश जारी कर दिए। चूंकि 31 मई को रविवार है, इसलिए शनिवार शाम को ही कुंडू ने मरडी से चार्ज टेकओवर कर लिया।
कुंडू के डीजीपी बनने के साथ ही प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव आबकारी एवं कराधान और विजिलेंस के अलावा स्थानीय आयुक्त दिल्ली का पद खाली हो गया है। माना जा रहा है कि सरकार इन पदों पर नियुक्ति को लेकर जल्द फैसला कर सकती है। फिलहाल नए प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री की नियुक्ति तक सचिव मुख्यमंत्री देवेश कुमार के जिम्मे पूरा कार्यभार रहेगा।
बता दें कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जयराम सरकार ने तत्कालीन डीजीपी सोमेश गोयल को हटाकर सीताराम मरडी को डीजीपी बनाया था। डीजीपी रहने के दौरान मरडी ने पुलिस कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई फैसले लिए। इनमें एचएएसआई बनाने से लेकर सिपाहियों को जांच का दायित्व देने, हर जिले में केंद्रीय पुलिस सब कैंटीन खोलने जैसे निर्णय लिए।
आम लोगों की परेशानी दूर करने के लिए सामान खोने की शिकायत वहाट्सऐप नंबर पर करने, पुलिस चौकी पर एफआईआर, लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए आगंतुक सर्वेक्षण जैसी योजनाएं शुरू की। कोरोना के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक सही जानकारी व लोगों का मार्गदर्शन करने का भी प्रयास किया।
ये हैं मरडी की उपलब्धियां
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जयराम सरकार ने तत्कालीन डीजीपी सोमेश गोयल को हटाकर सीताराम मरडी को डीजीपी बनाया था। डीजीपी रहने के दौरान मरडी ने पुलिस कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई फैसले लिए। इनमें एचएएसआई बनाने से लेकर सिपाहियों को जांच का दायित्व देने, हर जिले में केंद्रीय पुलिस सब कैंटीन खोलने जैसे निर्णय लिए।
आम लोगों की परेशानी दूर करने के लिए सामान खोने की शिकायत व्हाट्सऐप नंबर पर करने, पुलिस चौकी पर एफआईआर, लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए आगंतुक सर्वेक्षण जैसी योजनाएं शुरू कीं। कोरोना के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक सही जानकारी व लोगों का मार्गदर्शन करने का भी प्रयास किया।