फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News: Mosque committee will demolish floors at its own expense, Waqf board will not give money

Shimla News: मस्जिद कमेटी अपने खर्च से तोड़ेगी मंजिलें, वक्फ बोर्ड नहीं देगा पैसा

Mon, 07 Oct 2024 12:03 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2024 12:03 PM IST
सार

। इसके लिए वक्फ बोर्ड पैसा नहीं देगा। बोर्ड का कहना है कि यह निर्माण मस्जिद कमेटी ने ही किया है। इसे तोड़ने का आदेश भी कोर्ट ने कमेटी को ही दिया है। ऐसे में कमेटी अपने खर्च पर इसे गिराएगी।

विज्ञापन
Shimla News: Mosque committee will demolish floors at its own expense, Waqf board will not give money
संजौली मस्जिद - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला की संजौली मस्जिद में अवैध रूप से बनाई गई तीन मंजिलें मस्जिद कमेटी को खुद अपने खर्च पर तोड़नी होंगी। इसके लिए वक्फ बोर्ड पैसा नहीं देगा। बोर्ड का कहना है कि यह निर्माण मस्जिद कमेटी ने ही किया है। इसे तोड़ने का आदेश भी कोर्ट ने कमेटी को ही दिया है। ऐसे में कमेटी अपने खर्च पर इसे गिराएगी। हालांकि, अवैध निर्माण गिराने का काम वक्फ बोर्ड की निगरानी में ही किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार कब से यह काम शुरू करना है, इसकी सूचना कमेटी को देनी होगी।

विज्ञापन


उधर, मस्जिद कमेटी ने भी अपने सदस्यों से चंदा जुटाकर इसे गिराने की तैयारी कर ली है। कमेटी का कहना है कि आयुक्त कोर्ट के विस्तृत आदेशों की कॉपी मिलने के बाद मौके पर अवैध निर्माण गिराने का काम शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम आयुक्त कोर्ट के फैसले के अनुसार संजौली में पांच मंजिला मस्जिद की ऊपरी तीन मंजिलें गिराई जानी हैं। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ ने कहा कि कमेटी इसे गिराने के लिए तैयार है। कोर्ट के आदेशों का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

वक्फ बोर्ड नहीं देगा पैसा : कुतुबदीन
वक्फ बोर्ड के संपदा अधिकारी कुतुबदीन ने कहा कि इस मस्जिद में कमेटी ने अवैध निर्माण किया है और कोर्ट से भी कमेटी को ही अवैध निर्माण गिराने के आदेश हुए हैं। इसके लिए बोर्ड पैसा नहीं देगा। गिराने का काम वक्फ बोर्ड की निगरानी में किया जाएगा।

संजौली में वक्फ बोर्ड की 156 बीघा जमीन नहीं, सोसायटी का दावा गलत
वक्फ बोर्ड ने संजौली की रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के दावे का खंडन किया है। सोसायटी ने शनिवार को आयुक्त कोर्ट की सुनवाई के दौरान पार्टी बनाए जाने को लेकर चली बहस के दौरान दावा किया था कि संजौली मस्जिद वक्फ बोर्ड की जमीन पर नहीं बनी है। यह सरकारी जमीन पर बनी है। दावा किया था कि संजौली में वक्फ बोर्ड की करीब 156 बीघा जमीन है। हालांकि, इस पर बोर्ड ने कहा कि संजौली में इतनी जमीन वक्फ बोर्ड के नाम नहीं है। बोर्ड के संपदा अधिकारी कुतुबदीन ने कहा कि संजौली में 156 बीघा जमीन वक्फ बोर्ड के नाम होने का दावा गलत है। बोर्ड के नाम संजौली में काफी कम जमीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed