फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sanitary napkins facility in Himachal school.

हजारों छात्राओं के लिए अच्छी खबर, बस 10 रुपए में मिलेगी ये सुविधा

Tue, 16 Aug 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 16 Aug 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
 sanitary napkins facility in Himachal school.

प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाली बेटियों को अब सेनेटरी नैपकिन लेने के लिए शर्मिंदगी या झिझक का सामना नहीं करना पड़ेगा। हिमाचल के सरकारी स्कूल-कॉलेजों में सेनेटरी वैंडिंग मशीनें लगाने की तैयारी है।

विज्ञापन


इस मशीन में पैसा डालकर आसानी से सेनेटरी नैपकिन प्राप्त हो जाएगा। इसके अलावा एक अलग मशीन में प्रयोग किए गए नैपकिन को नष्ट करने की सुविधा भी मिलेगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार ने यह नई योजना शुरू की है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत एक निजी कंपनी को सूबे के शिक्षण संस्थानों में मशीनें लगाने का काम सौंपा गया है। स्कूल-कॉलेज के कैंपस के अलावा लड़कियों के हॉस्टलों में भी इन मशीनों को लगाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को खर्च करने होंगे इतने पैसे

 sanitary napkins facility in Himachal school.
बेटियों को अब सेनेटरी नैपकिन लेने के लिए शर्मिंदगी या झिझक का सामना नहीं करना पड़ेगा। - फोटो : demo pic

केंद्र सरकार ने स्कूल में पढ़ने वाली किशोरियों की सबसे बड़ी चिंता दूर करने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल की है। सेनेटरी नेपकिन वैंडिंग मशीन में पैसा डालकर तीन नैपकिन का एक सेट प्राप्त होगा।

यह सेट प्राप्त करने के लिए लड़कियों को दस रुपये खर्च करने होंगे। इसके साथ ही स्कूल में ही एक डिस्पोजिंग मशीन भी लगाई जाएगी। इसमें यूज किए गए नैपकिन को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया जा सकेगा।

इस योजना से लड़कियों की शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। सरकार के आदेशानुसार उच्च शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा विभाग के उपनिदेशकों सहित कालेज प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर सरकार की इस योजना को लेकर राय मांगी है।

इंफेक्शन से बचेंगी लड़कियां
लड़कियों को इंफेक्शन से बचाने के लिए केंद्र सरकार का यह सराहनीय प्रयास है। अधिकांश लड़कियों में नैपकिन खरीदने को लेकर संकोच रहता है और वे मेडिकल स्टोर में जाकर सेनेटरी नैपकिन लेने से परहेज करती हैं। ऐसे में इन मशीनों के लगने से लड़कियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed