फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Salvation is by bathing in the lake

इस झील में स्नान से होती है मोक्ष की प्राप्ति

Mon, 25 Aug 2014 08:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिरमौर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिरमौर Updated Mon, 25 Aug 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
Salvation is by bathing in the lake

सोमवती अमावस्या पर सोमवार को सैकड़ों श्रद्घालुओं ने पवित्र श्री रेणुका झील में स्नान करके मोक्ष प्राप्ति की कामना की। स्नान का सिलसिला सुबह ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हो कर देर शाम तक चलता रहा।

विज्ञापन


सर्व प्रथम श्री रेणुका तीर्थ में स्थित संत महात्माओं एवं साधु संतों ने झील में स्नान कर पर्व का शुभारंभ किया। स्नान के बाद सभी श्रद्घालुओं ने पवित्र श्री रेणुका झील की परिक्रमा करके भगवान परशुराम एवं श्री रेणुका माता मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन


इस दौरान भक्तों से देवताओं से सुख-समृद्घि की कामना भी की। सोमवती अमावस्या पर श्री रेणुका झील में स्नान करने की परंपरा सदियों पुरानी है।

झील में स्नान करने से जहां मनोकामना की पूर्ति होती है वहीं दुख एवं पाप का निवारण भी होता है। स्नान की महता को लेकर रेणुका विकास बोर्ड ने भी व्यवस्थाओं को सजग बनाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री रेणुका में स्थित निर्वाण आश्रम, संन्यास आश्रम के अलावा ब्रह्मचर्य आश्रमों में विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed