{"_id":"155de0dc905ef89b6db6ceebaa12d276","slug":"salman-khan-sister-s-in-laws-sad-after-court-orders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान को सजा, अर्पिता के ससुराल में भी छाई मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान को सजा, अर्पिता के ससुराल में भी छाई मायूसी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 06 May 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को हिट एंड रन मामले में पांच साल की सजा होने के फैसले से उनकी बहन अर्पिता खान के ससुराल मंडी में मायूसी छा गई है। आश्रय शर्मा ने भी छोटे भाई आयुष शर्मा को फोन कर फैसले पर दुख जताते हुए कोर्ट के फैसले पर अपडेट लिया।
विज्ञापन
सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी नवंबर 2014 में कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते व ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के छोटे बेटे आयुष के साथ हुई है। अभी तक सलमान की बहन अर्पिता अपने ससुराल मंडी नहीं आई है।
विज्ञापन
बुधवार को हिट एंड रन मामले में कोर्ट के फैसले के बाद अर्पिता के ससुराल मंडी में मायूसी रही। परिजनों ने बेटे आयुष से घर के माहौल जाना। मामले को लेकर लोगों में खूब चर्चाएं भी रही। हालांकि शाम को बेल मिलने पर अर्पिता के ससुरालियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
इधर, पंचायती राज मंत्री के बडे़ बेटे जिला कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा ने बताया कि सलमान पर फैसला आने के बाद आयुष से बात हुई थी। इस दौरान बेल के लिए कोशिश की जा रही थी। यह फैसला उनके लिए व उनके परिजनों के लिए बेहद दुखद है।