{"_id":"533d23911ec36cf21eee6b1bae48cfaa","slug":"salman-khan-sister-arpita-reception-at-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन अर्पिता के ससुराल पहुंचे दबंग सलमान खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन अर्पिता के ससुराल पहुंचे दबंग सलमान खान
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 25 May 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी बहन अर्पिता की शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए हिमाचल के मंडी पहुंच गए हैं। वह दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से सुंदरनगर पहुंचे। यहां से वह सीधे अर्पिता के ससुराल जाएंगे और पार्टी में शरीक होंगे।
विज्ञापन
अर्पिता पहली बार पति आयूष शर्मा के साथ मंडी पहुंची है। यहां पर उनके स्वागत के लिए एक रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। बहन के कहने पर सलमान भी इस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उनके कई रिश्तेदार देर रात ही मंडी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
मंडी पहुंचने पर सलमान का जोरदार स्वागत भी किया गया। मंडी पहुंचने पर लोगों ने उन्हें घेर लिया। प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले दिखे। यहां ऐतिहासिक जिमखाना क्लब में रिसेप्शन पार्टी हो रही है। इसमें बॉलीवुड के साथ राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी।
विज्ञापन