मुंबई में सियासत गरमाने के बाद मनाली लौटे सलमान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान मुंबई में सियासत गरमाने के बाद 24 घंटे में मनाली लौट आए हैं। सुबह वे प्राइवेट प्लेन में भुंतर एयरपोर्ट पर उतरे, जहां से सड़क से होते हुए पतलीकूहल स्थित रिसोर्ट पहुंचे। यहां फ्रेश होने के बाद सीधा नग्गर में लगे फिल्म ट्यूबलाइट के सेट पर पहुंच गए।
खास बात यह है कि पाक कलाकारों के समर्थन में दिए बयान के बाद राज ठाकरे ने उनकी फिल्मों के बहिष्कार की धमकी दी तो शिवसेना ने उन्हें पाकिस्तान जाने तक को कह दिया। लेकिन इतना बड़ा बवाल होने के बावजूद सलमान खान के माथे चिंता की एक लकीर तक नजर नहीं आई।
पाक कलाकारों के समर्थन पर राज ठाकरे-शिवसेना पड़े पीछे
अलबत्ता इतने सफर के बावजूद सुल्तान की चुस्ती और काम के प्रति समर्पण भाव देख सब हैरान रह गए। वहीं शूटिंग के दौरान सेना के नियमों का उल्लंघन करने पर ओमपुरी ने सलमान खान का उनके छोटे भाई सोहेल खान समेत कोर्ट मार्शल किया। जंगल में
सलमान और सोहेल पर गाने के बोल भी फिल्माए गए। उक्त सीन के बाद सलमान शाम को होटल वापस लौट आए। कई जगह उन्होंने वाहन रोक स्कूल से लौट रहे छात्रों के साथ फोटो खिंचवाए। उधर, फिल्म के सहनिदेशक नीलेश जादव ने बताया कि वे छोटे-मोटे राजनेताओं के की बातों पर ध्यान नहीं देते।