फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   salman khan birthday celebrated in dharamshala with childrens

सलमान के जन्मदिन पर खिलाया झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को पिज्जा

Sun, 27 Dec 2020 08:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Dec 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
salman khan birthday celebrated in dharamshala with childrens
- फोटो : अमर उजाला

कोतवाली बाजार के समीप एक निजी मॉल में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के प्रशंसक ने उनके 55वें जन्मदिन पर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लगभग 40 बच्चों को पिज्जा खिलाया। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के प्रशंसक धीरज महाजन ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ मिलकर मॉल में केक कटकर जन्मदिन मनाया। 

विज्ञापन




उन्होंने बताया कि वह सलमान खान का जन्मदिन 15 साल से मना रहे हैं। इस साल उन्होंने इसे अलग अंदाज से मनाया। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 40 से ज्यादा बच्चों ने पहली बार मॉल में जाकर पार्टी की और पिज्जा खाया। धीरज महाजन ने बताया कि रविवार को वह इन बच्चों को लेने पहुंचे तो बच्चों ने बड़ी जिज्ञासा से पूछा कि अंकल क्या आप हमें लंगर खिलाने ले जा रहे हो?
विज्ञापन


मैंने कहा, पिज्जा और केक खिलाऊंगा तो बच्चे बहुत खुश हुए। पार्टी में बोले बच्चे- हमेशा टीवी पर देखते थे पिज्जा, आज पहली बार खाया। होटल की चकाचौंध देखकर पहले तो सब बच्चे डरे सहमे से थे, लेकिन जब होटल के कर्मचारियों ने बच्चों का सत्कार किया तो सब खूब खुश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डिंपी सिंह, अर्जुमंद, रिंकू, कुलविंद्र, गौरव, बबिता, सहित झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चे साहिल, अनिल, तनिश, रणवीर, सूरज, अंजलि, तनवीर, रौशनी, सुमित, अनिल, लकी, आदित्य, संध्या, कोमल और स्नेहा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed