फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   saleem of jodha akbar at himachal.

सीरियल छोड़ कोर्ट पहुंचे 'जोधा अकबर' के सलीम

Sat, 11 Apr 2015 04:34 PM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन
saleem of jodha akbar at himachal.

छोटे पर्दे पर मशहूर हो चुके धारावाहिक जोधा- अकबर में सलीम की भूमिका निभा रहे सलीम शुक्रवार को मंडी पहुंचे। कोर्ट में एक मामले को लेकर वे कोर्ट में पेश हुए। रवि भाटिया रिवालसर क्षेत्र के त्रांबी क्षेत्र से संबंध रखते हैं और वर्तमान में छोटे पर्दे पर जोधा अकबर सीरियल में सलीम की भूमिका निभा रहे हैं। यह धारावाहिक खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन


रवि भाटिया के मंडी पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ लग गई। उनके कोर्ट पहुंचने की सूचना पर कई प्रशंसक घंटों उनका इंतजार करते रहे। कोर्ट में पेशी की औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ फोटोग्राफ भी लिए। व्यस्तता के बीच पेशी में पहुंचे रवि भाटिया अपने परिजनों सहित रिश्तेदारों से भी मिले।

विज्ञापन

दोस्तों से भी मिले सलीम

saleem of jodha akbar at himachal.

इस दौरान वह बचपन के कई दोस्तों से भी रूबरू हुए और पुरानी यादें ताजा की। मुंबई से सीधे मंडी पहुंचते ही रवि भाटिया ने अपने परिजनों से मिले और कोर्ट में पेशी अटेंड की। पेशी के लिए कोर्ट बाहर आम आदमियों की भांति ही उन्होंने अपनी बारी का इंतजार किया और इसके बाद लोगों के बीच ही वकील के साथ सारी औपचारिकताएं पूर्ण की।

इधर, मां कौशल्या देवी का कहना है कि उन्हें बेटे पर गर्व है। जोधा अकबर के लिए रवि भाटिया कई फिल्मों के प्रस्ताव ठुकरा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंडी में कला और कलाकारों की भरमार है। जोधा अकबर के अलावा रवि भाटिया ने विक्रम- बेताल, धर्मवीर, राजा की आएगी बारात, बंधे एक डोरी से सहित अन्य कई रियलिटी शो में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed