{"_id":"624ec711b6eac7121055071a","slug":"sainik-welfare-department-the-posts-of-daily-wagers-will-be-filled-from-the-quota-of-ex-servicemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक कल्याण विभाग: पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाएंगे दैनिक वेतन भोगियों के पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक कल्याण विभाग: पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाएंगे दैनिक वेतन भोगियों के पद
Thu, 07 Apr 2022 04:42 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Apr 2022 04:42 PM IST
सार
सैनिक कल्याण विभाग के निदेशालय में दस से 20 मई तक साक्षात्कार होंगे। भरे जाने वाले पदों में ग्राउंडमैन, चपरासी, चपरासी कम चौकीदार, पशु औषधालय अटेंडेंट शामिल हैं।
विज्ञापन
हिमाचल सैनिक कल्याण विभाग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों के कोटे से विभिन्न विभागों में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के पद भरे जाएंगे। इसके लिए सैनिक कल्याण विभाग के निदेशालय में दस से 20 मई तक साक्षात्कार होंगे। भरे जाने वाले पदों में ग्राउंडमैन, चपरासी, चपरासी कम चौकीदार, पशु औषधालय अटेंडेंट शामिल हैं। इन पदों के लिए दस मई को जिला बिलासपुर और चंबा, 11 मई को जिला हमीरपुर, 12 मई को जिला मंडी, 13 मई को किन्नौर, सिरमौर एवं लाहौल-स्पीति, 17 मई को कुल्लू एवं ऊना, 18 मई को कांगड़ा, 19 मई को शिमला और 20 मई को जिला सोलन के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन
इन दैनिक वेतन भोगियों का कार्यकाल चार साल का होगा। चार सालों के बाद ही इन कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। चार वर्ष से पहले इन कर्मचारियों को न तो अनुबंध और न ही नियमित किया जाएगा। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रि. एमएस शर्मा ने कहा कि पात्र लोग जो तय शर्तों को स्वीकार करते हैं, वे साक्षात्कार में जिलावार निर्धारित तिथियों को भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन