फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sainik Welfare Department Himachal Orphans of ex-servicemen get twenty thousand

पूर्व सैनिकों के अनाथ बच्चों को अब मिलेगी बीस हजार सहायता

Fri, 27 Dec 2019 09:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 27 Dec 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Sainik Welfare Department Himachal Orphans of ex-servicemen get twenty thousand
सांकेतिक तस्वीर

सूबे के पूर्व सैनिकों के आश्रित अनाथ बच्चों को पेंशन स्वीकृत होने तक भरण पोषण के लिए अब विभाग की ओर से एकमुश्त 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। पहले यह राशि दस हजार रुपये मिलती थी। इसे विभाग ने बढ़ाकर अब दोगुना कर दिया है। जब तक ऐसे अनाथ बच्चों को पेंशन नहीं लग जाती तब तक उनके सहारे के लिए यह एकमुश्त सहायता राशि विभाग देता है।

विज्ञापन


सैनिक कल्याण विभाग पुनर्निर्माण और पुन: स्थापना निधि से आश्रित अनाथों को यह आर्थिक सहायता देता है। सूबे में सैकड़ों ऐसे बच्चे हैं जिनके सैनिक पिता और माता की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में एकदम से ही पिता की पेंशन बच्चों को नहीं लग पाती है। पेंशन संबंधी दस्तावेजों की प्रक्रिया में समय लगता है। इस समय के भीतर आश्रितों को अपना गुजारा करने में दिक्कत पेश आती है। ऐसे में यह आश्रित अनाथ इस सहायता राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं। आर्थिक सहायता पेंशन लगने से पूर्व एक ही बार मिलेगी।
विज्ञापन


लड़के की उम्र 25 वर्ष पूर्ण होने से पहले और लड़की की शादी होने से पहले ही यह राशि मिलेगी। अगर पूर्व सैनिक का अनाथ बच्चा 25 साल से ऊपर हो जाएगा  या बेटी की शादी हो जाती है तो यह राशि नहीं मिलेगी। सैनिक कल्याण विभाग के ओएसडी अनुपम ठाकुर ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों के आाश्रित अनाथ बच्चों की पेंशन स्वीकृति तक भरण-पोषण के लिए विभाग अब दस हजार की बजाय 20 हजार रुपये एकमुश्त सहायता राशि देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed