{"_id":"65a289c40f4b9bbb4b08bb03","slug":"sahil-of-manali-will-represent-india-in-youth-olympics-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Youth Olympics: यूथ ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा मनाली का साहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Youth Olympics: यूथ ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा मनाली का साहिल
Sat, 13 Jan 2024 06:33 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Jan 2024 06:33 PM IST
सार
टीम मैनेजर लुदर और कोच चुनी लाल भी 16 जनवरी को साउथ कोरिया रवाना होंगे। 6 से 10 नवंबर तक दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में साहिल ठाकुर ने क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन
मनाली का साहिल
- फोटो : संवाद
विस्तार
19 जनवरी से एक फरवरी तक दक्षिण कोरिया में होने वाले युवा ओलंपिक में मनाली का साहिल भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। साहिल के चयन पर मनाली में खुशी की लहर है। युवा ओलंपिक में प्रतिभा दिखाने वाले साहिल ठाकुर एकमात्र अल्पाइन स्कीयर होंगे। टीम मैनेजर लुदर और कोच चुनी लाल भी 16 जनवरी को साउथ कोरिया रवाना होंगे। 6 से 10 नवंबर तक दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में साहिल ठाकुर ने क्वालीफाई किया था। अब उसका चयन युवा ओलंपिक के लिए हुए है। इस बार हिमपात न होने से हिमाचल के स्कीयरों की भी दिक्कत बढ़ी है। हिमपात न होने से साहिल अपने गृह क्षेत्र सोलंगनाला की ढलानों में अभ्यास नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम के मैनेजर एवं हिमाचल विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने बताया कि टीम के कोच चुनी लाल व यूथ ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी साहिल ठाकुर के साथ 16 जनवरी को मनाली से रवाना होंगे। साहिल एकमात्र खिलाड़ी हैं जिसने यूथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन 21 जनवरी को वर्ड स्नो डे का आयोजन कर रहा है। हिमपात हुआ तो सोलंगनाला में वर्ड स्नो डे मनाया जाएगा। हिमपात न होने की सूरत में कोकसर में वर्ड स्नो डे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन