फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Saffron cultivation will change the fate of Himachal farmers

कृषि: केसर की खेती से बदलेगी हिमाचल के किसानों की तकदीर

Fri, 02 Jul 2021 01:09 PM IST
Krishan Singh सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Jul 2021 01:09 PM IST
सार

दरअसल समुद्र तल से 1500 से लेकर 2500 मीटर की ऊंचाई पर केसर की खेती होती है। केसर के बीज की रोपाई के बाद इसे सिंचाई सुविधा मिल जाए तो बढ़िया फसल होती है।

विज्ञापन
Saffron cultivation will change the fate of Himachal farmers
केसर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू, मंडी और किन्नौर में केसर की खेती किसानों की तकदीर बदलेगी। चार जिलों की 25 कनाल भूमि पर 35 से 49 क्विंटल केसर बीज बोया जाएगा। भरमौर, तीसा, सलूणी में छह कनाल भूमि के लिए आठ से नौ क्विंटल केसर का बीज किसानों को दिया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल समुद्र तल से 1500 से लेकर 2500 मीटर की ऊंचाई पर केसर की खेती होती है। केसर के बीज की रोपाई के बाद इसे सिंचाई सुविधा मिल जाए तो बढ़िया फसल होती है। चंबा के भरमौर, सलूणी और तीसा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों को केसर की खेती के लिए चयनित किया गया है। भरमौर, सलूणी और तीसा में ट्रायल के तौर पर लगाई गई केसर की खेती में फ्लावरिंग हो गई है।
विज्ञापन


वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) पालमपुर के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. राकेश राणा ने कहा कि चंबा, कुल्लू, मंडी और किन्नौर में केसर की खेती के लिए प्रदेश सरकार से एमओयू साइन किया है। चार जिलों में 25 कनाल भूमि में 35 से 40 क्विंटल केसर का बीज लगाया जाएगा। वहीं, निदेशक संजय कुमार ने कहा कि किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ही केसर की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाचन, सराज में लहलहाएगी हींग, केसर की खेती
नाचन और सराज के किसानों के खेतों में नकदी फसलों के साथ अब हींग और केसर भी लहलहाएंगे। आईएचबीटी पालमपुर के सौजन्य से किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए कृषि विभाग किसानों को हींग और केसर की खेती करने के लिए प्रेरित करेगा। वर्ष 2019-20 में क्षेत्र में हींग और केसर का ट्रायल सफल होने के बाद अब पायलट प्रोजेक्ट के रूप में क्षेत्र में हींग और केसर की खेती करने की कृषि विभाग ने तैयारी कर ली है। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ धर्मचंद चौहान ने बताया कि 60 किसान केसर और 35 किसानों से विभाग आईएचबीटी के माध्यम से हींग और केसर की खेती करवाई जाएगी।

यहां होगी केसर की खेती
नाचन और सराज में अब चैलचौक, मोवीसेरी, खनियारी, ओहन, बडींन, तांदी, कुंसोट जेल करनाला, गेर, भलोठी, बाग, रहिधार, ओहन, तांदी, कटयांदी, शरण, धलवास, कुराहनी, खनियारी, बह मझोठी, चकदयाला, करसला, डूंगाधार, शमनोश, बानीसेरी, शांगरी, स्यांज , मुराटन, पनगलियुर, ग्वाड़, काफलु, तरौर, सेगली काढ़ि, बाग, बालहड़ी बुरहटा, मझोठी, सुनाथर, टीली काढ़ि शीलह और शकरैणी में हींग और केसर की खेती की जाएगी।


नाचन, सराज में हींग और केसर का ट्रायल सफल होने के बाद अब पूरे ब्लॉक में किसानों से इसकी खेती करवाई जाएगी। क्षेत्र के ठंडे और गर्म क्षेत्र खेती के लिए चिह्नित किए जा चुके हैं। नाचन एवं सराज के करीब 100 किसान हींग और केसर की खेती करेंगे।
-डॉ. रमेश कुमार, वैज्ञानिक आईएचबीटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed