फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Saase: Warning of avalanche at 24 places in Himachal pradesh

सासे: हिमाचल में 24 जगह हिमस्खलन की चेतावनी, सैलानियों को संवेदनशील क्षेत्रों में न जाने की सलाह

Mon, 10 Jan 2022 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Jan 2022 05:45 PM IST
सार

हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान ने कुल्लू-मनाली और लाहौल-घाटी के साथ हिमाचल प्रदेश में 24 जगह हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है।  उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को मौसम की स्थिति भांपकर आवाजाही करने को कहा है। 
 

विज्ञापन
Saase: Warning of avalanche at 24 places in Himachal pradesh
हिमाचल में हिमस्खलन की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनाली के सासे (हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान) ने कुल्लू-मनाली और लाहौल-घाटी के साथ हिमाचल प्रदेश में 24 जगह हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। सैलानियों के साथ आम लोगों को हिदायत दी गई है कि वे बर्फीले और संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास न जाएं। जिला आपदा प्रबंधन ने भी सतर्क रहने के लिए कहा है। सासे ने जलोड़ी दर्रा से लेकर मनाली, लेह, किन्नौर और शिमला के क्षेत्रों में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। हिमखंड गिरने का सबसे अधिक खतरा लाहौल के उदयपुर और चंबा के किलाड़ क्षेत्र में है। यहां नौ जगह पर हिमस्खलन हो सकता है। जिला प्रशासन ने सैलानियों और आम लोगों को जिला कुल्लू के खनाग, जलोड़ी दर्रा-सोझा के साथ सोलंगनाला के आसपास न जाने की हिदायत दी है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को मौसम की स्थिति भांपकर आवाजाही करने को कहा है। 

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में है हिमखंड गिरने का खतरा

जिला कुल्लू के खनाग-जलोड़ी दर्रा से सोझा क्षेत्र के साथ सोलंगनाला, सोलंग-धुंधी-ब्यासकुंड, अटल टनल के साउथ पोर्टल, कोकसर-छतडू-बातल, काजा-ताबो-समदो, कल्पा-कड़छम-सांगला-छितकुल, नारकंडा से ठियोग, क्लाथ, नेहरुकुंड-कुलंग-पलचान-कोठी, कोठी-रोहतांग दर्रा-कोकसर-सिस्सू-तांदी, तांदी-केलांग-दारचा, दारचा-जिंगजिंगबार, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल-सिस्सू-तांदी, जिंगजिंगबार-बारालाचा-सरचू, सरचू-लाचूंगला दर्रा, पंग-तंगलगला, तांदी -कीर्तिंग -थिरोट-कुकमसेरी-त्रिलोकीनाथ, उदयपुर, थमोह-किलाड़, किलाड़-बरवास, गाहर-कालावन-रानीकोट तथा ट्रैक रूट मणिमेहश में हिमखंड गिरने का खतरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed