फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   russian ambassador in India nikolay r.kudasheva calls on governor acharya devvrat

हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले रूस के राजदूत

Thu, 05 Apr 2018 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 05 Apr 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
russian ambassador in India nikolay r.kudasheva calls on governor acharya devvrat

राज्यपाल आचार्य देवव्रत से बुधवार को राजभवन में भारत में रूस के राजदूत निकोले आरण कुदाशिवा ने मुलाकात की। मुलाकात दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारत और रूस के बीच वर्षों पुराने सांस्कृतिक एवं कूटनीतिक संबंध हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोरिक जो प्राचीन भारतीय परंपरा तथा पद्धति के प्रबल समर्थक थे उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने में मदद की और अंत में कुल्लू में बस गए। 
विज्ञापन


उन्होंने आम जनमानस तक रोरिक की सांस्कृतिक विरासत को पहुंचाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और सेमिनार करवाने का सुझाव दिया। उन्होंने रोरिक न्यास में समर्पित सदस्यों को शामिल करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवव्रत ने अरू स्वाति संस्थान को और अधिक क्रियाशील बनाने और इस केंद्र के माध्यम से योग और पारंपरिक विधाओं को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि कृषि, पर्यटन, शिक्षा, परिवहन, आपदा प्रबंधन तथा प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में रूस की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर राज्य के विकास में रूस को भागीदार बनाया जा सकता है। रूस के राजदूत निकोले ने रोरिक आर्ट गैलरी को विकसित करने में राज्यपाल द्वारा समर्थन के लिए आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed