{"_id":"621fb134091c9b7f3c2fb29f","slug":"russia-ukraine-war-ankur-of-himachal-sent-video-to-father-said-heavy-bombing-in-kharkiv-panic-among-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine war: अंकुर ने पिता को भेजा वीडियो, बोले- खारकीव में हो रही भारी बमबारी, विद्यार्थियों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Russia-Ukraine war: अंकुर ने पिता को भेजा वीडियो, बोले- खारकीव में हो रही भारी बमबारी, विद्यार्थियों में दहशत
Wed, 02 Mar 2022 11:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:32 PM IST
सार
अंकुर ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि दिन भर इंतजार करने के बाद भी ट्रेन नहीं मिली। विद्यार्थियों को 15 किलोमीटर दूर एक अज्ञात स्थान पर रखा गया है। कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। हालात बदतर हो चुके हैं।
विज्ञापन
अंकुर चंदेल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर के अंकुर चंदेल यूक्रेन के खारकीव रेलवे स्टेशन से अपने पिता को वीडियो संदेश भेजा है। इनमें उन्होंने कहा कि पहले भारतीयों को रेलवे स्टेशन पर नहीं बिठाया जा रहा था। केवल 20 से 25 छात्राओं को ही ट्रेन में बिठाया गया। बाकी सभी खारकीव के निकट रेलवे स्टेशन में ही फंसे हुए हैं। अंकुर ने कहा कि दिन भर इंतजार करने के बाद भी ट्रेन नहीं मिली।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को 15 किलोमीटर दूर एक अज्ञात स्थान पर रखा गया है। कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। हालात बदतर हो चुके हैं। दिन में विशेष ट्रेन से पोलैंड भेजने की बात हुई थी लेकिन हजारों विद्यार्थी वहां फंसे हुए हैं। अंकुर ने पिता को बताया कि खारकीव में हो रही भारी बमबारी की हलचल रेलवे स्टेशन के निकट भी महसूस की जा रही है। रेलवे स्टेशन के आसपास भी बमबारी हुई है, जिससे हजारों विद्यार्थियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन