फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rusa ug grade card hpu shimla.

ग्रेड कार्ड बताएगा क्यों अधूरा है रिजल्ट

Sat, 14 Nov 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 Nov 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
rusa ug grade card hpu shimla.

यूजी डिग्री कोर्स में पहले-तीसरे सेमेस्टर का ग्रेड कार्ड बताएगा कि स्टूडेंट्स का रिजल्ट अधूरा क्यों है। इसमें हर विषय के ग्रेड और प्राप्त किए क्रेडिट्स का ब्योरा होगा। कार्ड में यह भी साफ हो जाएगा कि विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने की जरूरत है या नहीं। छात्र हर विषय की परीक्षा का विस्तृत ब्योरा लेने के बाद अधूरे परिणाम को सेटल करवाने और पिछले सेमेस्टर की परीक्षा में रि-अपीयर पर फैसला ले सकता है।

विज्ञापन


हालांकि, परीक्षा देने वाले सभी छात्रों के ग्रेड कार्ड जेनरेट होंगे, मगर इसमें उन्हें यह देखना होगा कि परिणाम पूरा घोषित हुआ है नहीं। ग्रेड कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध होने से छात्र अधूरे परिणाम के मामले में कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकेंगे।
विज्ञापन


इससे शॉर्ट लिस्ट हुए इन छात्रों का रिजल्ट सेटल करवाना कॉलेज और विवि के लिए भी आसान हो जाएगा। एचपीयू ने बीते शुक्रवार को यूजी डिग्री कोर्स में सभी संकाय के पहले और तीसरे सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें करीब दस फीसदी परिणाम अधूरा है। इसमें कुछ खामियां रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफ ग्रेड है तो दोबारा देनी होगी परीक्षा-
ऑनलाइन जेनरेट हुए कार्ड में किसी विषय के आगे एफ लिखा है तो दोबारा परीक्षा देनी होगी। छात्र 23 नवंबर से होने वाली पहले और तीसरे सत्र की रूटीन परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरें। फिर यह मौका पीजी कक्षाओं की तरह अगले साल की परीक्षा में मिलेगा। डिग्री के लिए हर विषय में पास होना जरूरी है।

किस ग्रेड लेटर का क्या है मतलब-
एस प्लस 95 फीसदी से अधिक, एस 90 से 95, ओ डबल प्लस 85 से 90, ओ प्लस 80 से 85, ओ 75 से 80, ए प्लस प्लस 70 से 75, ए प्लस 65 से 70, ए 60 से 65, बी प्लस 55 से 60, बी 50 से 55, सी 45 से 50, एफ मतलब फेल, आई इनकंपलीट, पी ऑडिट प्लस (पर्यावरण जैसे विषय जिसमें पास होना जरूरी है, मगर इसके क्रेडिट सेमेस्टर और फाइनल ग्रेड में नहीं जुड़ेंगे।) एक्स ऑडिट फेल, इसमें दोबारा अपीयर होना होगा।


स्टार का भी है अलग अर्थ-
एक स्टार इंटरनल असेसमेंट एंटर नहीं हुए हैं। दो स्टार यानी टर्म एंड मार्क्स एंटर नहीं हुए। तीन स्टार से जाहिर है कि दोनों ऑनलाइन एंटर नहीं हुए हैं। रूसा सीबीसीएस में डिग्री लेने को मेजर विषय में न्यूनतम 56, माइनर में 20 और बीस कुल 40, कंपल्सरी विषय में 9 और हॉबी में एक क्रेडिट लेना जरूरी हैं, जिसे छात्र पांचवें और छटे सत्र में एडिशनल विषय पढ़कर भी पूरे कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed