फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rules voilations for copyingin in private educational institutions of himachal pradesh

शिमला: निजी शिक्षण संस्थान में नकल के लिए ताक पर नियम, निरीक्षक के साथ केंद्र अधीक्षक भी अपना

Tue, 26 Oct 2021 06:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Oct 2021 06:42 AM IST
सार

राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि निजी बीएड कॉलेजों को नियमानुसार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाता है। अगर किसी कारणवश परीक्षा केंद्र बनाए भी जाए तो वहां परीक्षा लेने के लिए एचपीयू की ओर से केंद्र अधीक्षक और निरीक्षक नियुक्त किए जाते हैं। 

विज्ञापन
Rules voilations for copyingin in private educational institutions of himachal pradesh
हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के निजी शिक्षण संस्थानों में नकल के लिए नियम ताक पर रख दिए हैं। जिला शिमला के एक निजी बीएड कॉलेज में बरती जा रही इस तरह की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस संस्थान में सोमवार को हुए एलएलबी के चौथे सेमेस्टर और बीएड की परीक्षा में परीक्षा निरीक्षक और केंद्र अधीक्षक संस्थान का अपना था। नकल की आशंका को समाप्त करने के लिए नियमों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अपने निरीक्षक और अधीक्षक होने चाहिए। जबकि आयोग की ओर से सोमवार को इस संस्थान में दी गई दबिश में नियमों की साफ तौर पर अनदेखी पाई गई। विनियामक आयोग ने विश्वविद्यालय के कुलपति को इस बाबत रिपोर्ट भेजते हुए कड़ाई बरतने की अपील की है।

विज्ञापन


राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि निजी बीएड कॉलेजों को नियमानुसार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाता है। अगर किसी कारणवश परीक्षा केंद्र बनाए भी जाए तो वहां परीक्षा लेने के लिए एचपीयू की ओर से केंद्र अधीक्षक और निरीक्षक नियुक्त किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को आयोग की एक टीम ने जिला शिमला के एक निजी बीएड कॉलेज में दबिश दी। इस संस्थान में ली जा रही परीक्षा में बीएड कॉलेज के स्टाफ को ही केंद्र अधीक्षक और निरीक्षक नियुक्त किया गया था। आयोग अध्यक्ष ने बताया कि निजी संस्थान के अयोग्य स्टाफ को परीक्षा केंद्र में नियुक्ति नहीं दी जा सकती है। इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया गया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed