{"_id":"617fcd3b259b7f6b5d09171e","slug":"rules-for-recruitment-of-561-assistant-professors-ready-file-sent-for-approval-of-public-service-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"561 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के नियम तैयार, लोकसेवा आयोग की मंजूरी के लिए भेजी फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
561 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के नियम तैयार, लोकसेवा आयोग की मंजूरी के लिए भेजी फाइल
Tue, 02 Nov 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Nov 2021 05:00 AM IST
सार
डिग्री कॉलेजों में 561 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के नियम तैयार हो गए हैं। राज्य लोकसेवा आयोग की मंजूरी को शिक्षा विभाग ने फाइल भेज दी है। प्रदेश में चुनाव आचार संहिता हटते ही अगले सप्ताह से चार हजार पदों पर शिक्षक भर्ती रफ्तार पकड़ेगी।
विज्ञापन
शिक्षक(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में 561 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के नियम तैयार हो गए हैं। राज्य लोकसेवा आयोग की मंजूरी को शिक्षा विभाग ने फाइल भेज दी है। प्रदेश में चुनाव आचार संहिता हटते ही अगले सप्ताह से चार हजार पदों पर शिक्षक भर्ती रफ्तार पकड़ेगी। इसी कड़ी में बैचवाइज भर्तियों का शेड्यूल जारी होगा। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर सीधी भर्तियां करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
टीजीटी, जेबीटी, शास्त्री, कला और शारीरिक शिक्षकों सहित अन्य श्रेणियों के पद भरे जाने हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के तहत 2640 और उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत 1360 पद भरे जाने हैं। जेबीटी, कला और शारीरिक शिक्षकों को पदों को जिलावार भरने के लिए बीते दिनों ही पदों का आवंटन हो चुका है। अब कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के नियम भी तैयार कर लिए गए हैं। लोकसेवा आयोग से मंजूरी मिलते ही इन पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा में यह पद भरे जाएंगे
श्रेणी भरे जाने वाले पद
शारीरिक शिक्षक 870
कला शिक्षक 820
जेबीटी 810
टीजीटी नॉन मेडिकल 87
शास्त्री 53
कुल 2640
उच्च शिक्षा में यह पद भरे जाएंगे
श्रेणी भरे जाने वाले पद
असिस्टेंट प्रोफेसर 561
आचार्य संस्कृत 16
जेएलए 100
तबलावादक 100
जेओए लाइब्रेरी 235
स्कूल प्रवक्ता 214
डीपीई 74
योगा शिक्षक 60
कुल 1360