फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ruckus in himachal assembly budget session on 70 nh construction issue

विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने हंगामा, नारेबाजी के बीच दो बार सदन से वाकआउट किया।

Fri, 08 Feb 2019 11:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Feb 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
ruckus in himachal assembly budget session on 70 nh construction issue

विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने हंगामा, नारेबाजी के बीच दो बार सदन से वाकआउट किया। पहले प्रदेश में 70 नेशनल हाईवे बनने में देरी पर हंगामा किया।

विज्ञापन


उसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जवाब कांग्रेस विधायकों को रास नहीं आया और सदन से वाकआउट कर गए। 

प्रदेश के लिए एनएच की घोषणा को मायाजाल करार देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने प्रश्नकाल के दौरान आक्रामक रुख अपनाया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने 65000 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 70 एनएच को केंद्र ने मंजूरी नहीं दी।
विज्ञापन


महज सैद्धांतिक मंजूरी ही मिली है। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि 69 राष्ट्रीय राजमार्गों और एक अन्य सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का मामला केंद्र के समक्ष उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम जयराम ने दिया ये जवाब

ruckus in himachal assembly budget session on 70 nh construction issue

54 सड़कों की ड्राफ्ट संरेखण रिपोर्ट की मंजूरी और इनको एनएच घोषित करने का मामला केंद्र सरकार के विचाराधीन है। दो अन्य सड़कें जो एनएच के मानदंडों के अनुरूप बनी हैं, वे भी केंद्र में एनएच घोषित करने के लिए विचाराधीन हैं।

58 एनएच की डीपीआर के लिए केंद्र ने 173.75 करोड़ की राशि मंजूर की है। इनके लिए भू अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।  जवाब से असंतुष्ट नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव से पहले यह महज मायाजाल ही बिछाया गया था।

हिमाचल को इससे कब बाहर निकाला जाएगा। इस पर सीएम जयराम ठाकुर बोले कि वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि 50 एनएच की मंजूरी उस वक्त हो गई थी, जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी।

इसके बाद डीपीआर प्रक्रिया रोके रखी गई कि कहीं इसका भाजपा को राजनीतिक लाभ न मिले। केवल आठ डीपीआर ही आउटसोर्स की गईं, जबकि हमने 50 कर दी हैं। इसी बीच विपक्ष के सदस्य खड़े हो गए और सत्तापक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाउस से बाहर चले गए।

विपक्ष के सदस्य सत्तापक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते रहे

ruckus in himachal assembly budget session on 70 nh construction issue

बाद मेें राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए ये सभी सदस्य भीतर लौट आए। राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जवाब कांग्रेस विधायकों को रास नहीं आया।

कांग्रेस विधायकों ने वीरवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान हंगामा करना शुरू कर दिया। साल 2018 के बजट की घोषणाएं अभी तक पूरा नहीं करने का नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो मैंने जवाब देना शुरू किया है।

सभी शंकाओं का दूर किया जाएगा। विपक्षी विधायक मुख्यमंत्री की बात सुनने को तैयार नहीं दिखे। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। इसी बीच कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।

विपक्ष के वाकआउट की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निंदा करते हुए कहा कि विपक्ष जवाब सुनने को ही तैयार नहीं था। कांग्रेस में नेतृत्व करने वाले बहुत अधिक हो गए हैं।

उधर, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने वाकआउट के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार द्वारा की गई 30 घोषणाओं का मुख्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। यह योजनाएं उड़ान नहीं भर पाईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed