{"_id":"611b7115cc841d05d323fda5","slug":"rubina-dilaik-returned-to-mumbai-after-spend-some-time-in-shimla-visited-ridge-with-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला की खूबसूरती निहारने के बाद मुंबई लौटीं रुबीना दिलैक, परिवार संग घूमा रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला की खूबसूरती निहारने के बाद मुंबई लौटीं रुबीना दिलैक, परिवार संग घूमा रिज
Tue, 17 Aug 2021 01:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:49 PM IST
सार
रुबीना दिलैक ने परिवार के साथ रिज, मालरोड, स्कैंडल प्वाइंट की खूबसूरती निहारी। इस दौरान वे पिता गोपाल दिलैक, माता शकुंतला दिलैक व बहन ज्योतिका दिलैक के साथ मस्ती करती दिखाई दीं।
विज्ञापन
शिमला में परिवार के संग रुबीना दिलैक।
- फोटो : twitter: @RubiDilaik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एलबम की शूटिंग के लिए आई बिग बॉस सीजन-14 की विजेता रुबीना दिलैक वापस मुंबई लौट गई हैं। नालदेहरा में एलबम का शूट किया गया। शूट के बाद उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया। परिवार के साथ उन्होंने रिज, मालरोड, स्कैंडल प्वाइंट की खूबसूरती निहारी।
विज्ञापन
इस दौरान वे पिता गोपाल दिलैक, माता शकुंतला दिलैक व बहन ज्योतिका दिलैक के साथ मस्ती करती दिखाई दीं। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कीं और लिखा कि पर्यटकों की तरह होमटाउन घूमा और शिमला की खूबसूरती का आनंद उठाया।
विज्ञापन
बता दें 2006 में मिस शिमला का खिताब जीतने वाली रुबीना दिलैक ने बिग बॉस सीजन-14 की विजेता बनकर हिमाचल प्रदेश का नाम चमकाया था। रुबीना दिलैक ने साल 2006 में मिस शिमला का ताज जीतकर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद 2008 में रुबीना ने छोटे पर्दे पर कदम रखा। अब रुबीना टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं।
विज्ञापन
रुबीना ने लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘शक्ति : अस्तित्व के अहसास की’ में सौम्या सिंह का किरदार निभाया था। छोटी बहू सीरियल में राधिका का किरदार निभाया, उसके बाद ‘सास बिना ससुराल’ समेत कई धारावाहिकों में काम किया। रुबीना का जन्म शिमला में 26 अगस्त 1987 को हुआ था। मूल रूप से शिमला जिले के चौपाल की देवठी पंचायत के शंठा गांव की रुबीना दिलैक के पति का नाम अभिनव शुक्ला है। शुक्ला भी बॉस सीजन-14 के प्रतिभागी रह चुके हैं।