{"_id":"634410956633415a7d7939f0","slug":"rtpcr-tests-of-political-leaders-for-pm-narendra-modi-visit-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: पीएम मोदी के साथ मंच पर बैठने वालों के होंगे आरटीपीसीआर टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: पीएम मोदी के साथ मंच पर बैठने वालों के होंगे आरटीपीसीआर टेस्ट
Tue, 11 Oct 2022 10:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:43 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, सौदान सिंह, देवेंद्र राणा सहित चंबा-कांगड़ा के प्रभारी मंच पर मौजूद रह सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : Twitter@BJP4India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर बैठने वाले सभी नेताओं को अपने आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने होंगे। बिना निगेटिव रिपोर्ट किसी भी नेता को प्रधानमंत्री के साथ मंच पर बैठने की अनुमति नहीं होगी। पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर इस प्रकार के आदेश जारी किए गए हैं। इसके बाद नेता कोरोना जांच के लिए टेस्ट करवाने पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
चंबा में पीएम मोदी की जनसभा के लिए भाजपा ने 75 हजार से एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो पीएम पहले भी कई बार चंबा आने की इच्छा जता चुके हैं। पीएम से मिलने की पार्टी के शीर्ष नेताओं को ही प्रोटोकाल के तहत अनुमति होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, सौदान सिंह, देवेंद्र राणा सहित चंबा-कांगड़ा के प्रभारी मंच पर मौजूद रह सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 अक्तूबर को 10:00 बजे से 12:30 बजे तक चौगान मैदान में जनसभा होगी।
विज्ञापन
इस दौरान वे 180 मेगावाट की बजोली जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण करेंगे। 48 मेगावाट की चांजू में तीन जल विद्युत परियोजनाओं और 30.5 मेगावाट की दयोथल चांजू जल विद्युत परियोजना का शिलान्यास करेंगे। पीएमजीएसवाई-तीन का शुभारंभ करेंगे।
कांगड़ा को-आपरेटिव सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष एवं सह प्रभारी राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंबा आवगमन पर उनके साथ मंच पर बैठने वालों को आरटीपीसीऔर लैब टेस्ट रिपोर्ट लानी अनिवार्य होगी।