फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Royal apple knocks in Solan, Parwanoo market, sold at Rs 136 per kg

Apple Season: सोलन, परवाणू मंडी में रॉयल सेब की दस्तक, 136 रुपये प्रति किलो बिका

Tue, 18 Jul 2023 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jul 2023 06:37 PM IST
सार

परवाणू और सोलन में सेब की अलग-अलग किस्म के सेब की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। इसके बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। मंगलवार को दोनों मंडियों में रॉयल सेब ने दस्तक दे दी है। 

विज्ञापन
Royal apple knocks in Solan, Parwanoo market, sold at Rs 136 per kg
रॉयल सेब की दस्तक। - फोटो : संवाद

विस्तार

सेब मंडी परवाणू और सोलन में सेब की अलग-अलग किस्म के सेब की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। इसके बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। मंगलवार को दोनों मंडियों में रॉयल किस्म के सेब ने दस्तक दे दी है। रॉयल सेब 136 रुपये प्रति किलो बिका है। जबकि स्पर किस्म 160, रेड गोल्डन गोल्डन 90 रुपये किलो तक बिका। वहीं सब्जी मंडी सोलन में टमाटर के दाम भी 40 से 100 रुपये प्रति किलो रहे। इस बार फल सब्जियों से पिछले वर्ष से अधिक कारोबार होने की भी संभावना है। वर्तमान में सेब, टमाटर की खरीद करने के लिए तमिलनाडू, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से कारोबारी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


सब्जी और फल मंडी सोलन और परवाणू सेब मंडी में हाल ही में पहुंच रहे सेब का आकार छोटा है। कुछ एक जगह से कच्चा सेब भी मंडी में पहुंच रहा है। सीजन से पहले मंडी पर पहुंचने पर इसके दाम बागवानों को अच्छे मिल रहे हैं। अभी मंडी में सेब का एक बॉक्स 1,600 से 3,500 रुपये तक बिक रहा है। इसमें रॉयल सेब सबसे अधिक 3,500 रुपये तक बिक रहा है जबकि रिचर्ड सेब 1,000 से 1,500 रुपये, रेड गोल्ड 1,600 से 1,700 रुपये तक बिक रहा है। मंगलवार को परवाणू और सोलन मंडी में करीब 4,500 बॉक्स सेब के पहुंचे हैं।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में सेब की आवक ओर अधिक हो जाएगी। उधर, सब्जी मंडी समिति के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि सोलन और परवाणू सेब मंडी में शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से सेब शुरू हो गया है। अभी तक 8,000 बॉक्स सेब के पहुंच चुके है। आगामी दिनों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। टमाटर के दाम भी स्थिर हैं, 1,000 से 2,500 रुपये तक क्रेट के दाम मिल रहे है। उन्होंने बागवानों से अपील की है कि वह अपने उत्पाद को ग्रेड कर मंडी पहुंचाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed