{"_id":"665f0d7c0c677953510a1c48","slug":"routs-fail-due-to-jam-shimla-news-c-19-sml1001-361158-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जाम से बसों के रूट हो रहे फेल, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जाम से बसों के रूट हो रहे फेल, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने बस अड्डे से मैहली, पंथाघाटी रूट पर सुबह 8 से 12 बजे तक लग रहा जाम
बसें अपने अगले रूट समरहिल के लिए नहीं जा पा रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में ऑफिस ऑवर्स में हर रोज लंबा जाम लग रहा है। 20 मिनट के सफर के लिए लोग घंटों बसों में बैठक के लिए मजबूर हैं। जाम लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पुराने बस अड्डे से मैहली, पंथाघाटी रूट पर सुबह 8:00 बजे से जाम लग रहा है। दोपहर 12:00 बजे तक इस रूट पर लोग जाम से जूझ रहे हैं। वहीं बसों के रूट भी फेल हो रहे हैं। मैहली में दोनों ओर गाड़ियों की पार्किंग के चलते वन-वे वाहनों की आवाजाही होती है। एक तरफ वाहनों के चलने से लंबा जाम लग रहा है। जहां इस रूट से 20 मिनट में पुराने बस अड्डे पहुंच जाते हैं, वहीं एक घंटा लग रहा है। इससे निजी बसों के रूट भी फेल हो रहे हैं। पंथाघाटी से पुराना बस अड्डे आने पर बसें समरहिल रूट पर नहीं चल पातीं। पुराने बस अड्डे में ही बसों का समय पूरा होने से दोबारा बस अड्डे से पंथाघाटी रूट पर बसों को चलाया जा रहा है। इससे कम बसें ही समरहिल रूट पर चल पा रही हैं।
प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव सुनील चौहान ने बताया कि जाम के चलते मैहली, पंथाघाटी रूट से बस अड्डे पहुंचने में एक घंटा लग रहा है। इससे बसों के रूट फेल हो रहे हैं। बसें अपने अगले रूट समरहिल के लिए नहीं जा पा रही हैं।