{"_id":"59c0add94f1c1b27688b5498","slug":"rotten-biscuits-given-to-children-in-anganbadi-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, आंगनबाड़ी में बच्चों को दे दिए ऐसे बिस्कुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, आंगनबाड़ी में बच्चों को दे दिए ऐसे बिस्कुट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में नौनिहालों की जिंदगी से साथ खिलवाड़ हो रहा है। शहर के एक आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ताओं ने नौनिहालों को खसरा और रूबेला के टीका लगाने के बाद फंगस वाले बिस्कुट दे दिए। परिजनों ने जब पैकेट खोला तो बिस्कुट पर फंगस था।
विज्ञापन
नेशनल हेल्थ मिशन में9 महीने से 15 साल तक के नौनिहालों को खसरा और रूबेला के टीके लगाए जा रहे हैं। घटना 15 सितंबर की शहर के एक आंगनबाड़ी केंद्र की है जहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने नौनिहालों को टीका लगाने के बाद फंगस वाले बिस्कुट दे दिए।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक जब बिस्कुट नौनिहालों को खिलाने के लिए निकाले तो इसमें फंगस थी। इस बारे जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें विभागीय अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि आंगनबाड़ी केंद्र में टीका लगाने आने वाले बच्चों को स्टॉक में पड़े बिस्कुट दे दिए जाएं।
विज्ञापन
बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में खसरा और रूबेला का टीका लगाया गया है। टीका लगाने के बाद बिस्कुट खिलाने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच की जाएगी। -ममता पॉल, बाल विकास परियोजना अधिकारी जिला शिमला