{"_id":"5bf6c64fbdec22418a6aca3f","slug":"rohtang-pass-will-be-restored-for-traffic-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात के लिए इस दिन बहाल होगा रोहतांग दर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात के लिए इस दिन बहाल होगा रोहतांग दर्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग(लाहौल-स्पीति)
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौलवासियों के लिए राहत की खबर है। रोहतांग दर्रा शुक्रवार को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। वीरवार को मात्र तीन सौ मीटर सड़क से बर्फ हटाना बाकी रह गया, जिसे शुक्रवार को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम केलांग अमर नेगी ने बताया कि बीआरओ से क्लीयरेंस मिलते ही यातायात शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, शुक्रवार को रोहतांग दर्रा बहाल होने की उम्मीद है।
रोहतांग टनल से होकर लाहौलवासियों की आवाजाही को लेकर वीरवार को लाहौल-स्पीति, मनाली व बीआरओ की बैठक हुई, जिसमें रोहतांग दर्रा बंद होने की सूरत पर टनल से लोगों की आवाजाही को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक में लोगों की आवाजाही को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। हालांकि, टनल प्रबंधन ने भरोसा दिया है कि आपात स्थिति में टनल से आवाजाही होगी, लेकिन सामान्य आवाजाही को लेकर बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन
बैठक में बीआरओ चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर एनएम चंद्र राणा, एसडीएम केलांग अमर नेगी, एसडीएम मनाली रमन कुमार, बीआरओ के मेजर शशि आदि मौजूद रहे।