फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rohit sharma and nishal thakur appointed as lieutenant in indian army

सेना में नाम चमकाएंगे हिमाचल के दो गबरू, बने लेफ्टिनेंट

Sun, 09 Dec 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 09 Dec 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma and nishal thakur appointed as lieutenant in indian army

जिला हमीरपुर की तहसील टौणीदेवी के तहत आते गांव दरब्यार निवासी रोहित शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। शनिवार को लेफ्टिनेंट रोहित शर्मा ने देहरादून स्थित भारतीय सेना अकादमी में एक वर्ष का कठिन प्रशिक्षण लेने के बाद पासिंग आउट परेड में भाग लिया। पासिंग आउट परेड के दौरान रोहित के माता और पिता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


रोहित शर्मा का जन्म 6 दिसंबर 1996 को गांव दरब्यार में पिता कर्नल विक्रम शर्मा और माता निम्मो देवी के घर हुआ। रोहित की बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई मिलिट्री स्कूल चायल सोलन में हुई। इसके बाद रोहित ने वर्ष 2014 में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर पुणे के खडगवासला में प्रशिक्षण लिया। लेकिन इस बीच रोहित का चयन दिसंबर 2017 में भारतीय सेना अकादमी देहरादून के लिए हो गया। जहां पर एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन


बता दें कि रोहित के पिता खुद भारतीय सेना में कर्नल के रैंक पर सेवाएं दे चुके हैं। जबकि माता गृहिणी हैं। जबकि बड़ी बहन डॉ. ज्योति शर्मा दंत चिकित्सक, दूसरी बहन बवीता शर्मा ने इंजीनियरिंग और तीसरी बहन मीनाक्षी शर्मा ने स्नातकोत्तर के साथ बीएड की पढ़ाई की है। रोहित अपने परिवार में सबसे छोटा है। रोहित शर्मा के लेफ्टिनेंट बनने पर इलाके में खुशी का माहौल है। रोहित परिवार में अपने पिता के बाद दूसरे सदस्य हैं जो भारतीय सेना में सेवाएं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के निश्चल सेना में बने लेफ्टिनेंट

rohit sharma and nishal thakur appointed as lieutenant in indian army

जोगिंद्रनगर से निश्चल ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। सैन्य अकादमी देहरादून में करीब एक वर्ष प्रशिक्षण लेने के बाद शुक्रवार को उन्हें लेफ्टिनेंट पद मिला। शनिवार को पैतृक घर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। निजी स्कूल में दसवीं पास करने के बाद निश्चल ने जमा दो की पढ़ाई हमीरपुर में हुई।

उसके बाद महाराष्ट्र की नेशनल डिफेंस अकादमी खड़कबासला में करीब तीन वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण लेने के बाद देहरादून में एक वर्ष भारतीय सेना की आईएमए अकादमी में प्रशिक्षण लिया। शुक्रवार को पासआउट हुए हैं।

पिता नरेंद्र ठाकुर शिक्षा विभाग से मुख्याध्यापक सेवानिवृत्त हुए हैं। वे पत्नी रेश्मा ठाकुर के साथ बेटे की कामयाबी का जश्न देखने पहुंचे थे। मामा अजय ठाकुर, बुआ सत्या शर्मा, भाई अंतरिक्ष शर्मा भी इन ऐतिहासिक पलों का गवाह बने। चाचा त्रिलोक चंद ठाकुर, मौसा सुभाष ठाकुर, मौसी नीलम ठाकुर और मामी सरला रानी ने निश्चल को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed