फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rocks fall on HRTC bus in chamba himachal pradesh

सड़क पर दौड़ रही बस के हो गए दो टुकड़े, 18 लोग थे सवार

Sat, 16 Dec 2017 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 16 Dec 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
rocks fall on HRTC bus in chamba himachal pradesh

सरकारी बस सड़क पर दौड़ रही थी कि अचानक बस के दो टुकड़े हो गए। बस में 18 लोग सवार थे। शिमला से चंबा आ रही एचआरटीसी की बस परेल के पास हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन


बस के उपर परेल धार से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं। चट्टानें इतनी बड़ी थीं कि बस के दो टुकड़े हो गए। बस के आगे वाले भाग पर यह चट्टानें गिरी। गनीमत रही की इस हिस्से में कोई भी सवारी नहीं बैठी थी। सभी सवारियां बस के पीछे वाली सीटों पर बैठी हुई थीं। 

विज्ञापन

तो हो सकता था बड़ा हादसा

rocks fall on HRTC bus in chamba himachal pradesh

बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 18 लोग सफर कर रहे थे। हादसे में एक सवारी को चोट लगी है जिसकी पहचान अनिल कुमार पुत्र गजेंद्र निवासी भनौता के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

अगर धार से चट्टानें बस के पिछले हिस्से पर गिरतीं तो शायद जान माल का भारी नुक्सान हो जाता। पिछली सीटों पर 15 सवारियां बैठी थीं। हादसे के वक्‍त सभी लोग बस में सो रहे थे इनकी नींद तब खुली जब बस के उपर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरी। सभी सवारियां जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ

rocks fall on HRTC bus in chamba himachal pradesh

चट्टानें गिरने से बस के परखचे उड़ गए। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सुरक्षित स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया। बस के सड़क से नीचे लुढ़कने पर भी ज्यादा नुक्सान हो सकता था। क्योंकि सड़क से नीचे रावी नदी बह रही है। 

एसपी वीरेंद्र तोमर ने बताया कि शिमला से चंबा आ रही एचआरटीसी की बस पर चट्टानें गिरी हैं। इसमें एक सवारी को चोट लगी। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसा पहाड़ी से पत्थर गिरने से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed