{"_id":"5cf3d137bdec2207186a6ea0","slug":"rock-fall-on-a-car-one-dies-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों से भरी चलती कार पर गिरी चट्टान, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों से भरी चलती कार पर गिरी चट्टान, चालक की मौत
Sun, 02 Jun 2019 07:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Jun 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर औट के संदली मोड़ के पास पर्यटकों से भरी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक एक चट्टान गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार चंडीगढ़ के सैलानी बाल-बाल बच गए। चालक की पहचान मनोहर लाल पुत्र विक्रम निवासी घिरथोली, बैजनाथ (कांगड़ा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। रविवार देर शाम चंडीगढ़ के चार सैलानी मनाली घूमने के लिए जा रहे थे। इस दौरान शाम साढ़े पांच बजे के करीब उनकी गाड़ी औट के पास पहुंची तो संदली मोड़ पर पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान आ गिरी। चट्टान चालक की साइड गिरी जिससे मनोहर लाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चंडीगढ़ के चारों सैलानी सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। औट के तहसीलदार रमेश राणा ने बताया है कि नियमानुसार मृतक के परिजनों को राहत राशि दी जाएगी। मामले की पुष्टि औट थाना प्रभारी ललित महंत ने की है। कहा कि चलती कार पर एक चट्टान गिर गई जिसमें चालक की मौत हो गई है।
विज्ञापन