फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Robotic surgery will start simultaneously in Chamiana Super Specialty, Tanda Medical College

Robotic Surgery: चमियाना सुपर स्पेशिलिटी, टांडा मेडिकल कॉलेज में एक साथ शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी

Sat, 10 Jun 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Jun 2023 05:00 AM IST
सार

चमियाना सुपर स्पेशिलिटी और टांडा मेडिकल कॉलेज में पायलट आधार पर सितंबर और अक्तूबर में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Robotic surgery will start simultaneously in Chamiana Super Specialty, Tanda Medical College
चमियाना सुपर स्पेशिलिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चमियाना सुपर स्पेशिलिटी और टांडा मेडिकल कॉलेज में पायलट आधार पर सितंबर और अक्तूबर में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी है।  इस संबंध में प्रशिक्षण देने के लिए एक और डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम को प्रशिक्षण के लिए एम्स भेजा जाना है। रोबोट और अन्य उपकरणों की खरीद के लिए इसी महीने अंत तक कंपनियों से टेंडर आमंत्रित 

विज्ञापन

किए जाएंगे। रोबोटिक सर्जरी के जरिये आंत, कैंसर और लिवर समेत गंभीर बीमारियों के मरीजों को इसका लाभ होगा।

इस तकनीक के जरिये चिकित्सक एक कंसोल में बैठकर सर्जिकल साधनों की मदद से पेट के कैंसर, बड़ी आंत, प्रोस्टेट और लिवर के कैंसर का ऑपरेशन आसानी से कर सकेंगे। एक सामान्य ऑपरेशन में जहां तीन घंटे से अधिक का समय लगता है, वहीं इसमें एक से डेढ़ घंटे में ऑपरेशन हो जाएगा। इसके अतिरिक्त पांच से सात डॉक्टरों और नर्सों की टीम की जगह एक चिकित्सक, एक एनेस्थीसिया चिकित्सक और एक सिस्टर ऑपरेशन का काम  संभाल लेंगे।
विज्ञापन

 
डाॅयरेक्टर मेडिकल एजूकेशन (स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक) डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि चमियाना और टांडा मेडिकल काॅलेज में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी है। इसको लेकर उपकरणों की खरीद की जानी है। इस महीने के अंत तक कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाना है। मुख्यमंत्री के मीडिया प्रधान सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि इसी साल दोनों मेडिकल काॅलेजों में रोबोटिक सर्जरी शुरू की जानी है। मुख्यमंत्री सुक्खू इसको लेकर अधिकारियों से बैठक कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed