फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Robotic Lab: Students will study robot making, programming and sensor technology in Himachal

Robotic Lab: हिमाचल में रोबोट बनाने, प्रोग्रामिंग और सेंसर तकनीक की पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी

Wed, 20 Sep 2023 09:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Sep 2023 09:44 AM IST
सार

पूर्व में प्रथम चरण में चार जिलों हमीरपुर, शिमला, मंडी और कांगड़ा में 3.50 करोड़ रुपये से 100 लैब स्थापित की जा चुकी हैं। अब अन्य चार जिलों में यह रोबोटिक लैब की स्थापना के लिए सर्वे किया जाएगा।

विज्ञापन
Robotic Lab: Students will study robot making, programming and sensor technology in Himachal
रोबोट (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्कूली विद्यार्थियों को रोबोट बनाने और तकनीकी शिक्षा देने के लिए सूबे के 100 और स्कूलों में समग्र शिक्षा के तहत रोबोटिक लैब स्थापित की जाएंगी। पूर्व में प्रथम चरण में चार जिलों हमीरपुर, शिमला, मंडी और कांगड़ा में 3.50 करोड़ रुपये से 100 लैब स्थापित की जा चुकी हैं। अब अन्य चार जिलों में यह रोबोटिक लैब की स्थापना के लिए सर्वे किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद स्कूलों में लैब स्थापित करने के लिए टेंडर और अन्य कार्य शुरू होंगे। स्कूलों में रोबोटिक लैब स्थापित होने के बाद विद्यार्थी रोबोट बनाने, उसकी प्रोग्रामिंग और सेंसर के काम करने की तकनीक के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। इसके लिए सीएमएस पोर्टल बनाया जा रहा है। पोर्टल बनने के बाद विद्यार्थियों को अभ्यास करने में आसानी होगी।
विज्ञापन


रोबोटिक लैब स्थापना के लिए स्कूल नेट इंडिया कंपनी कार्य कर रही है। कंपनी लैब की स्थापना और विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रही है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाने में शिक्षकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। स्थापना के बाद एक साल स्कूलों में रोबोटिक लैब की देखभाल भी कंपनी की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रथम चरण में प्रदेशभर के 100 स्कूलों में रोबोटिक लैब स्थापित की जा चुकी हैं। दूसरे चरण में चार और जिलों से 100 और स्कूलों को चयनित किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों में लैब की स्थापना का कार्य किया जाएगा। रोबोटिक लैब में विद्यार्थी को रोबोट बनाने, प्रोग्रामिंग और सेंसर कैसे कार्य करते हैं, इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। - राजेश शर्मा, (भावसे), निदेशक, राज्य परियोजना, समग्र शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed