{"_id":"5cc690a3bdec220771034270","slug":"robot-will-teach-students-in-himachal-govt-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पहली बार स्कूली बच्चों को पढ़ाएगा रोबोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पहली बार स्कूली बच्चों को पढ़ाएगा रोबोट
Mon, 29 Apr 2019 11:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर
राजेश हंसरेटा, अमर उजाला, रोहड़ू (शिमला)
राजेश हंसरेटा, अमर उजाला, रोहड़ू (शिमला)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पहली बार अब बच्चे रोबोट से स्कूल में पढ़ाई करेंगे। बच्चे क्लास में सवाल पूछेंगे और रोबोट झटपट उसके सही-सही जवाब दे देगा। ऐसा होगा शिमला जिला के हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू में। भारत सरकार के नीति आयोग के सहयोग से स्कूल में एक रोबोटिक प्रयोगशाला स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन
इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। पहली किस्त के रूप में 12 लाख रुपये भी मिल चुके हैं। करीब डेढ़ माह में लैब बनकर तैयार हो जाएगी। रोबोट से बच्चों को शिक्षा देने के लिए ट्रेनर भी भारत सरकार की ओर से ही स्कूल में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
स्कूल के चेयरमैन दिनेश शर्मा ने बताया कि पहली बार रोबोट के सहयोग से पढ़ाई शुरू की जा रही है। पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर इस तकनीक को शुरू किया जा रहा है। आगामी दिनों में इस बात पर मंथन किया जाएगा कि बच्चे इस तकनीक से कितना सीखते हैं।
विज्ञापन
अगर यह तकनीक कारगर रही तो स्कूल की सभी कक्षाओं को रोबोटिक तकनीक से लैस किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोबोटिक प्रयोगशाला बन रही है। प्रयोगशाला के खुलने से बच्चों की पढ़ाई दिलचस्प एवं आसान होगी। नई शिक्षा तकनीक को लेकर स्कूल के छात्र एवं शिक्षा भी उत्साहित हैं।