{"_id":"6165cd298ebc3e57891e5d75","slug":"robery-in-shimla-jakhu-shimla-news-sml387023138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखू से लाखों के सोने के आभूषण उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखू से लाखों के सोने के आभूषण उड़ा ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के घर लगाई सेंध, पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन
डायमंड सेट, कंगन, अंगुठियां और नगदी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के जाखू क्षेत्र में एक रिहायशी मकान से दिनदहाड़े शातिर लाखों रुपये के आभूषण उड़ा ले गए। शातिर ने सेवानिवृत्त बैंक मैनेेजर के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता उस वक्त चला जब दंपती अपने गांव से लौटे।
शातिरों ने डायमंड सेट, दो कंगन, दो सोने की चेन समेत छह अंगुठियाें पर हाथ साफ किया है। इसके अलावा शातिर घर में रखे 18 हजार रुपये भी चुरा ले गए हैं। शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में दहशत है।
पुलिस के मुताबिक शातिर ने लोअर जाखू के एक घर में सेंधमारी की है। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। मकान मालिक भीष्ष्म देव परिजनों समेत गांव गए थे। मंगलवार को दिन के समय घर लौटे तो देखकर हैरान रह गए। मुख्य दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। कमरे के अंदर पड़ा सामान चारों तरफ बिखरा था।
विज्ञापन
अलमारी के ताले टूटे पड़े थे और इसमें रखे 10 ग्राम सोने के आभूषण, डायमंड सेट, 25 तोला चांदी गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लेकर जांच के लिए भेज दिए है। पुलिस के मुताबिक चोरी हुई सामान की कीमत 3 लाख 74 हजार रुपये आंकी गई है। फिलहाल, सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।