फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Roads closed due to snowfall flights cancelled Snowfall on peaks in Himachal rescue of people trapped in Churd

बर्फबारी से सड़कें ठप, उड़ान रद्द; हिमाचल में चोटियों पर बर्फबारी, चूड़धार-शिंकुला में फंसे लोगों का रेस्क्यू

Mon, 12 Oct 2026 01:39 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो शिमला/धर्मशाला Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 12 Oct 2026 01:39 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में तीन जिलों में ऑरेंज और सात जिलों में येलो अलर्ट के बीच रविवार को बारिश-बर्फबारी हुई। सुबह-शाम शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई है। दिनभर प्रदेशभर में रुक-रुककर बारिश होती रही।

विज्ञापन
Roads closed due to snowfall flights cancelled Snowfall on peaks in Himachal rescue of people trapped in Churd
हिमाचल में बारिश और बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तीन जिलों में ऑरेंज और सात जिलों में येलो अलर्ट के बीच रविवार को बारिश-बर्फबारी हुई। इससे सात डिग्री तक तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। दिनभर प्रदेशभर में रुक-रुककर बारिश, जबकि रोहतांग और शिंकुला दर्रे के अलावा सिरमौर, भरमौर और धर्मशाला में धौलाधार की चोटियों पर बर्फ गिरी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार और मंगलवार को भी बारिश-बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

रविवार को शिंकुला दर्रे के रास्ते लाहौल आ रहे कुछ वाहन अचानक बर्फबारी के कारण रास्ते में फंस गए। इनमें दोपहिया और छोटे चार पहिया वाहन शामिल थे। सूचना मिलते ही लाहौल-स्पीति पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे वाहन और पर्यटक सुरक्षित निकाले। बाइकरों को पुलिस ने अपने फोर वाई फोर वाहन से निकाला। बर्फबारी के चलते दारचा-शिंकुला मार्ग पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश से झलोगी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक घंटा तक यातायात ठप रहा। जोगिंद्रनगर में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने से मझारनू फीडर की डिस्क में ब्लास्ट हो गया। इससे भट्ठा, जोगिंद्रनगर और मझारनू में बिजली के 13 ट्रांसफार्मर ठप हो गए। रविवार को शिमला, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज व लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सात जिलों में येलो अलर्ट था। 
विज्ञापन

खराब मौसम का असर हवाई सेवा पर भी पड़ा। दिल्ली से कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर आने वाली स्पाइसजेट की एक उड़ान रद्द करनी पड़ी। शिमला में सुबह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। सभी जिलों में हल्की और मध्यम बारिश हुई। दोपहर बाद रोहतांग और शिंकुला दर्रे सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हुई। 
 

लारजी-सैंज मार्ग पर पागलनाला में मलबे से यातायात घंटों बाधित रहा। चंबा जिले के मणिमहेश, कुगती, चौबिया, खपरांस सहित अन्य उच्च क्षेत्रों में 10 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी। ऊना जिले में सुबह 11:30 बजे बारिश शुरू हुई, जो दोपहर 12:15 बजे तक जारी रही। शिमला के सराहन में सबसे अधिक 30.1 मिलीमीटर बारिश हुई। पालमपुर में 6.0, सुंदरनगर में 5.6, धर्मशाला में 1.1, मनाली में 1.0 मिलीमीटर हुई। सोमवार को चार जिलों कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में येलो अलर्ट है। मंगलवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। 15 अक्तूबर तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अंधड़, बारिश और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। 17 तक मौसम खराब रहेगा।

चूड़धार में रास्ता भटके दो लोग पुिलस ने किए रेस्क्यू
चूड़धार क्षेत्र के दुर्गम जंगल में रास्ता भटकने से फंसे दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है। 112 हेल्पलाइन के माध्यम से 10 अक्तूबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति रास्ता भटक गए हैं। शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब तीन बजे जिला कुल्लू निवासी अजय कुमार और रविवार सुबह करीब पांच बजे जिला सिरमौर के नक्श ठाकुर को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। 
 

चंबा में सामान्य से 15.1 डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान
हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से अधिकतम तापमान 7.3 डिग्री तक लुढ़क गया। इससे ठंड में एकदम इजाफा हुआ है। चंबा में सामान्य से 15.1, सोलन में 10.8, सुंदरनगर में 10.0, मनाली में 8.2, शिमला में 5.8 और धर्मशाला में 6.6 डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चंबा में अधिकतम तापमान 16.8, सोलन में 17.0, मनाली में 14.6, शिमला में 16.4, सुंदरनगर में 20.0 और धर्मशाला में अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊना 30.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed