फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road carpeting work in shimla soon

शिमला: चकाचक होंगी शहर की सड़कें, पक्के होंगे रास्ते

Sun, 10 Oct 2021 07:33 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 10 Oct 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
road carpeting work in shimla soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शिमला। शहरवासियों को खस्ताहाल सड़कों और रास्तों से जल्द राहत मिलने वाली है। बरसात के मौसम में हुए नुकसान की भरपाई के लिए नगर निगम सभी वार्डों में राहत कार्य शुरू करने जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। दो महीने के भीतर ये काम पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके तहत सड़कों पर टारिंग का काम इसी महीने शुरू किया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार गर्मी के मौसम में ज्यादातर वार्डों में टारिंग पूरी की जा चुकी है। कुछ वार्डों में टारिंग होनी है, जिसे दीवाली से पहले पूरा कर दिया जाएगा। नगर निगम उन सड़कों की भी दोबारा ठेकेदारों से मरम्मत करवाएगा। जिनकी टारिंग मई जून में करवाई गई थी और अब उखड़ गई है। इसके अलावा पैदल रास्तों को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

नालों का चैनलाइजेशन और नालियों को पक्का करने का काम भी शुरू किया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने सभी पार्षदों से अपने अपने वार्डों में हुए नुकसान के प्रस्ताव तैयार करने को कहा था। ज्यादातर पार्षदों ने ये प्रस्ताव नगर निगम को भेज दिए हैं। इसके आधार पर अब मरम्मत कार्य शुरू किए जा रहे हैं। मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि शहर में बरसात से काफी नुकसान हुआ है। इसके प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। कई वार्डों में जल्द काम भी शुरू हो जाएंगे। बाकी वार्डों में भी जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर नुकसान की भरपाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वार्डों में पक्के होंगे रास्ते, सीढ़ियों पर लगेंगी टाइलें
लोअर बाजार टनल से श्रीकृष्ण मंदिर तक के रास्ते और सड़क को पक्का किया जाएगा। भट्ठाकुफर वार्ड में 6.26 लाख रुपये से रास्ते पक्के किए जाएंगे। ढली वार्ड में चूरट रोड से लोअर ढली कालोनी के लिए 4.22 लाख रुपये से रास्ता पक्का होगा। इंद्रनगर में करीब पांच लाख से रास्ते पक्के होंगे और एंट्री गेट लगेगा। संजौली वार्ड की ब्रॉड व्यू कालोनी में रास्ते पर टाइलें लगेंगी। इंजनघर में 6.14 लाख रुपये से चौहान निवास से स्वामी निवास, शिरगुल निवास से वर्धा निवास और शास्त्री निवास के साथ लगते रास्ते पक्के होंगे। खलीनी में आर्यन भवन और रोल्टा निवास के रास्ते पक्के होंगे। विकासनगर में वर्मा अपार्टमेंट से शंघाई कॉटेज तक के रास्ते पर टाइलें और रेलिंग लगेगी। पंथाघाटी में राम रतन हाउस से गुप्ता निवास तक के रास्ते की मरम्मत होगी। अपर सांगटी में मंडी हाउस के पास रास्ता और नाला पक्का होगा। इसी वार्ड में सांगटी बावड़ी से शर्मा निवास और वर्मा निवास से शर्मा निवास तक का रास्ता करीब पौने दो लाख रुपये से पक्का होगा।

यहां पक्के होंगे नाले
सांगटी में चंदेल निवास के पास का नाला भी पक्का किया जाएगा। लोअर सांगटी में 4.61 लाख रुपये से नाले को पक्का किया जाएगा। राजेंद्र हाउस के पास 3.45 लाख और बंगाला कॉलोनी से नीचे 3.57 लाख रुपये से नाले पक्का होगा। शांति विहार वार्ड में फ्रूड गांव को जाने वाला नाला साढ़े चार लाख से पक्का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed