फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road accidents in himachal, three killed.

तीन सड़क हादसों में कॉलेज छात्र समेत 3 की मौत

Tue, 17 Nov 2015 10:41 AM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
road accidents in himachal, three killed.

हिमाचल के सोलन, रोहड़ू और ऊना में तीन जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। सोलन के कोटलानाला के पास ओवरटेक करते हुए एक 19 वर्षीय युवक बाइक समेत अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे सवार को हलकी चोटें आई है। युवक सोलन कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन


उसके सगे संबंधी कोटलानाला के समीप दुकान लगाते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर बाद हुआ। युवक तेज रफ्तार में था जिस कारण ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक पर नियंत्रण न रख सका और ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। इस कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि युवक की शिनाख्त अमन अधिकारी पुत्र अशोक अधिकारी निवासी कांती नाला, जिला 24 परगना वेस्ट बंगाल के रूप में हुई है। वर्तमान में वह कोटलानाला में रह रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, चालक की मौत

road accidents in himachal, three killed.

पुलिस थाना जुब्बल के अंतर्गत चेवड़ी के समीप रविवार देर रात को एक मारुति कार खाई में लुढ़क गई। घटना में गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हुई है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारुति कार नंबर एचपी 10ए 7576 रविवार देर रात करीब दो बजे झड़ग से चेवड़ी की ओर जा रही थी। इसी बीच चेवड़ी के समीप गाड़ी अचानक खाई में लुढ़क गई।

गाड़ी में एक मात्र चालक सवार था। पुलिस को घटना की सूचना सोमवार सुबह करीब सात बजे मिली। स्थानीय लोगों ने सुबह दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी देखी तथा पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से चालक झड़ग निवासी सोनू (32) के शव को घटनास्थल से निकाल कर तथा पोस्टमार्टम के लिए जुब्बल अस्पताल पहुंचाया।

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। एसपी शिमला डीडब्लयू नेगी ने बताया कि हादसे में गाड़ी के चालक की मौत हुई है। हादसा रविवार देर रात हुआ है। पुलिस को हादसे की सूचना सोमवार सुबह मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

कार सवार ने रौंदे तीन राहगीर

road accidents in himachal, three killed.

ऊना के अंब में मुबारिकपुर से भरवाईं पर बांबे पिकनिक स्पॉट पर सड़क पार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार आल्टो कार ने टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां एक की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात सतीश कुमार निवासी वरकड़ी(पालमपुर) अपनी पत्नी सरिता देवी और भाई शम्मी कुमार के साथ गुड़गांव जा रहे थे कि बांबे पिकनिक स्पॉट पर खाना खाने के बाद सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भरवाईं से आ रही तेज रफ्तार आल्टो कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। यहां शम्मी कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। वहीं, यातायात प्रभारी राजेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बस की चपेट में आया बाइक सवार

road accidents in himachal, three killed.

ऊना के गगरेट क्षेत्र के भरवाई रोड स्थित एचआरटीसी बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान 26 वर्षीय रविंद्र सिंह निवासी बडोह के रूप में हुइ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर लगभग साढे़ बारह बजे रविंद्र कुमार अपनी बाइक पर निजी कार्य से जा रहा था कि इसी दौरान भरवाई मार्ग पर होशियारपुर से आ रही एचआरटीसी की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रविंद्र गंभीर रूप से लहूलुहान होकर जख्मी हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम अस्पताल भेजा। गगरेट थाना के एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed