फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   road accident: Scorpio car accident on Shamtha-Tikkari road nerwa shimla

Himachal: नेरवा में शामठा-टिक्करी मार्ग पर स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की माैत, दो घायल

Thu, 17 Oct 2024 12:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चाैपाल/नेरवा
अमर उजाला नेटवर्क, चाैपाल/नेरवा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Oct 2024 12:02 PM IST
सार

नेरवा से लगभग 15 किलोमीटर दूर शामठा-टिक्करी मार्ग पर पीपलाह नामक स्थान पर एक एचपी नंबर-08सी 0346 की स्कॉर्पियो गाड़ी  दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन
road accident: Scorpio car accident on Shamtha-Tikkari road nerwa shimla
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चाैपाल क्षेत्र में दो दिन के भीतर दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बुधवार रात को नेरवा से लगभग 15 किलोमीटर दूर शामठा-टिक्करी मार्ग पर पीपलाह नामक स्थान पर एक एचपी नंबर-08सी 0346 की स्कॉर्पियो गाड़ी  दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। हादसे के समय गाड़ी में चार लोग सवार थे। इसमें एक स्थानीय व्यक्ति व तीन बिहार के थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही माैत हो गई है, जबकी दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


मृतक की पहचान प्रताप हंसटा(38) पुत्र रती राम गांव, बासरा टिक्करी के रूप में हुई है । दूसरा मृतक बिहार का रहने वाला था । दो अन्य बिहार निवासी घायलों को  सिविल अस्पताल नेरवा में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। उधर, मृतकों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया । हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें, मंगलवार को भी चाैपाल-पुलबाहल मार्ग पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed