फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road accident mandi: The truck carrying tomatoes from Balh to Pathankot fell in the fields

Mandi News: बल्ह से टमाटर लेकर पठानकोट जा रहा ट्रक खेतों में पलटा, सड़क धंसने से हुआ हादसा

Sat, 24 Jun 2023 09:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पधर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Jun 2023 09:02 PM IST
सार

हाईवे पर टमाटर से भरा एक ट्रक सड़क धंसने से करीब 40 मीटर नीचे खेतों में गिर गया। गनीमत रही कि ट्रक पेड़ से टकराने बाद धीमी गति से खेतों में जा गिरा। 

विज्ञापन
Road accident mandi: The truck carrying tomatoes from Balh to Pathankot fell in the fields
ट्रक खेतों में गिरा - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर टमाटर से भरा एक ट्रक सड़क धंसने से करीब 40 मीटर नीचे खेतों में गिर गया। गनीमत रही कि ट्रक पेड़ से टकराने बाद धीमी गति से खेतों में जा गिरा। जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ट्रक में चालक के साथ सवार एक युवक को हल्की चोटें आई हैं। उसे सिविल अस्पताल पधर से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा एनएच में जबरदस्ती ओवरटेक कर रहे कार चालक को बचाने के चक्कर में हुआ। बताया जा रहा

विज्ञापन


 जैसे ही ट्रक चालक ने कार को पास देने के लिए गाड़ी बाहर निकाली, सड़क धंस गई। इससे टमाटर से भरा ट्रक करीब 40 मीटर नीचे खेतों में पलट गया। ट्रक चालक अरुण कुमार निवासी इंदौरा जिला कांगड़ा ने बताया कि मंडी की बल्ह घाटी से टमाटर लेकर पठानकोट जा रहा था। कार चालक को बचाने के चक्कर मे यह हादसा हो गया। पधर पुलिस ने घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि सड़क धंसने से यह हादसा पेश आया है। 
विज्ञापन


एनएचएआई की लापरवाही से हुआ हादसा: स्थानीय लोग
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि एनएचएआई की लापरवाही इस हादसे का कारण रही है। हितेंद्र सिंह, तिलक राज, ठाकर सिंह, श्याम लाल, रिंकू, नवीन कुमार, हेमकांत, लोकपाल, सुनील कुमार सहित अन्यों ने बताया कि जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां नीचे की ओर सड़क का हिस्सा पूरी तरह खोखला है। इसके ऊपर से एनएचएआई ने टारिंग कर दी है। वाहन चालक इसी धोखे का यहां शिकार हो रहे हैं। ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से सारे टमाटर के क्रेट खेतों में गिर गए। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed