{"_id":"632be39f54ccde2a25469724","slug":"road-accident-in-shimla-death-of-roadways-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: शिमला के ठियोग में एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: शिमला के ठियोग में एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
Thu, 22 Sep 2022 09:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 22 Sep 2022 09:16 PM IST
सार
ठियोग में महोग सड़क पर सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एचआरटीसी के चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में ठियोग उपमंडल के तहत महोग सड़क पर एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई है। हादसा बुधवार देर रात पेश आया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर रात करीब 8:30 बजे की है, जब एचआरटीसी बस महोग से पटिनल की तरफ जा रही थी। इसी बीच नीरू नामक स्थान पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी करीब सौ फीट नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ठियोग पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया।
विज्ञापन
हादसे के समय बस में चालक विनोद ठाकुर (32) पुत्र ज्ञान ठाकुर निवासी गांव महोग, तहसील ठियोग, जिला शिमला अकेला ही सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात करीब 9:30 बजे घटना स्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी ठियोग कुलवीर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में परिवहन निगम के चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।