{"_id":"67135547ba54c321340120ba","slug":"road-accident-in-rajera-on-chamba-bharmour-highway-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: रजेरा में दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर, एक युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: रजेरा में दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर, एक युवती की मौत
Sat, 19 Oct 2024 06:33 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:33 PM IST
सार
चंबा-भरमौर हाईवे पर रजेरा के समीप सड़क हादसे में एक युवती की मौत की हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रजेरा में दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई है। दो युवक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती किया गया है। दुर्घटना शनिवार सुबह 9:30 बजे हुई। मृतक युवती की पहचान 21 वर्षीय बबिता पुत्री राजकुमार के रूप में हुई है। वह गंदला पंचायत के बनाड़ गांव की रहने वाली थी।
विज्ञापन
सनी कुमार (20) पुत्र महिंद्र निवासी टिपरी और सिद्धांत (31) पुत्र योगराज निवासी मुगला के रहने वाले हैं। बबिता और सनी बाइक पर मैहला से चंबा की तरफ जा रहे थे। सिद्धांत भी दूसरी ओर से बाइक पर चंबा आ रहा था। रजेरा में दोनाें बाइकों के बीच टक्कर हो गई। जबरदस्त टक्कर के बाद दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। बाइक सवार छिटक कर सड़क पर जा गिरे। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तीनों को उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया।
विज्ञापन
यहां उपचार के दौरान बबिता ने दम तोड़ दिया। बाइक चालक दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों की टांगों, सिर और बाजू में में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही चंबा थाना से पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने अस्पताल में घायलों के बयान कलमबद्ध किए। इसके बाद घटनास्थल में जाकर हादसे के कारणों को लेकर छानबीन की। उधर, पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक युवती का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों का सही लग पाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन