फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   road accident in Jubbal shimla, car fell into deep drain

Road Accident Shimla: जुब्बल में बड़ा सड़क हादसा, 300 मीटर गहरे नाले में गिरी कार; दो दंपती की मौत

Tue, 09 Jan 2024 07:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jan 2024 07:26 PM IST
सार

नंदपुर संपर्क मार्ग पर चींग कैंची के समीप एक कार नाले में जा गिरी। इस हादसे में दो दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
road accident in  Jubbal shimla, car fell into deep drain
जुब्बल में बड़ा सड़क हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत नंदपुर संपर्क मार्ग पर चींग कैंची के समीप एक कार नाले में जा गिरी। इस हादसे में दो दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि हादसा मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। जब कार (एचपी 39ए 0875) नंदपुर संपर्क मार्ग पर शलाड़ गांव की ओर जा रही थी। इस दौरान कार चींग कैंची में सड़क से 300 मीटर नीचे नाले में जा गिरी।

विज्ञापन


गाड़ी में चार लोग सवार थे। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनीष (42) पुत्र भागमल गांव नंदपुर, मनीष की पत्नी अंजना (38), जगत राम (70) निवासी पुराना जुब्बल, जगत राम की पत्नी विमला (60) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस की दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव खाई से निकाले। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फौरी राहत दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए जुब्बल अस्पताल पहुंचाए गए। डीएसपी ने बताया कि हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed