फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road accident in Chamba Rakh Bindla Dhanada,Tata Sumo fell into a ditch

Himachal: चंबा में बड़ा सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी सूमो, चार लोगों की मौत, नौ घायल

Thu, 06 Jun 2024 07:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jun 2024 07:19 PM IST
सार

चंबा में सवारियों को लेकर जा रही सूमो गाड़ी के 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Road accident in Chamba Rakh Bindla Dhanada,Tata Sumo fell into a ditch
चंबा में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा में सवारियों को लेकर जा रही सूमो गाड़ी के 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा राख-धनाड़ा सड़क पर गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे हुआ। तीन घायलों को चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वाहन चमेरा की ओर जा रहा था। सामरा के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घायलों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। चंबा थाना से भी पुलिस टीम पहुंची और घटनास्थल से सबसे पहले घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल महिला ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर एक मरीज ने चंबा से 35 किमी दूर बाथरी पहुंचने पर दम तोड़ दिया। सीएचसी बाथरी में तैनात चिकित्सक ने मरीज को मृत करार दिया। सूचना मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा में पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव, उपमंडलाधिकारी नागरिक अरुण कुमार और तहसीलदार नीलम पहुंची। हादसे में मारे गए लोगों को 25-25 हजार, टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर मरीजों को 10 हजार और मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन मरीजों को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि राख-धनाड़ा मार्ग पर हुए सड़क हादसे की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी हुई मौत
मृतकों की पहचान सरला देवी (42) पत्नी प्रवेश कुमार निवासी गांव सालना डाकघर सामरा, सृष्ठा (44) पत्नी भगत राम निवासी गांव बगोढ़ी डाकघर सामरा, चमन (15) पुत्र ओमकार निवासी गांव पुखरेड़ डाकघर सामरा और महिंद्र सिंह पुत्र भुटू राम निवासी गांव बिंदला डाकघर राख सभी जिला चंबा।

घायलों की सूची
घायलों की पहचान चालक संजय कुमार पुत्र छांगा राम निवासी गांव दबोटा डाकघर बकाण, सत्या देवी पत्नी स्वर्गीय शक्ति प्रसाद निवासी गांव खलेला डाकघर सामरा, विद्या देवी पत्नी जगदीश निवासी गांव धनोटी डाकघर सामरा, प्रवीण कुमार पुत्र सरनो निवासी गांव धलाड़ा डाकघर सामरा, अंकुश कुमार पुत्र कृष्ण चंद निवासी वार्ड नंबर-पांच नूरपुर जिला कांगड़ा, हेम राज पुत्र रसालू राम निवासी गांव कटला डाकघर सामरा, परस राम पुत्र मुंशी राम निवासी गांव ककैहल डाकघर सामरा, विवेक कुमार पुत्र नंद लाल निवासी ककैहल और पल्लवी पत्नी प्रवीण कुमार निवासी गांव धनाड़ा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed