फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road accident in Chamba: car fell into a ditch Near Kut Nala on Chamba Jot road

चंबा में सड़क हादसा: जोत घूमने निकले पठानकोट के युवकों की गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल

Sat, 24 Feb 2024 04:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी/भरमौर(चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी/भरमौर(चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Feb 2024 04:28 PM IST
सार

 चंबा-जोत मार्ग पर कुट नाला के पास कार अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं। 

विज्ञापन
Road accident in Chamba: car fell into a ditch Near Kut Nala on Chamba Jot road
गहरी खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा-जोत मार्ग पर कुट नाला के पास कार अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं।  घायलों को चुवाड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मृतकों की पहचान रविंद्र सिंह राणा व साहिल निवासी मलिकपुर पठानकोट के तौर पर हुई है। हादसे में कुलदीप कुमार पुत्र लाल चंद व नरेंद्र शेट्टी पुत्र ओमप्रकाश दोनों निवासी गांव नुरोट मेहरा सारना पठानकोट व रोहित पुत्र प्रकाश चंद निवासी मलकापुर पठानकोट गंभीर रूप से घायल है। चुवाड़ी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं, परिजनों ने प्रशासन की फौरी राहत को लेने से इन्कार कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चुवाड़ी तलाई गांव के समीप कुट नाला में शुक्रवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही लोगों ने चुवाड़ी पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर खाई में लापता रविंद्र और साहिल को तलाशने का कार्य आरंभ किया। आखिरकार देररात पुलिस टीम और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने तलाशकर शवों को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। जहां मृतकों के शवों को शव गृह में रखवाकर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि पांचों युवक शुक्रवार को कार में जोत घूमने के लिए गए थे। देरशाम जोत की तरफ से वापस पठानकोट की ओर जा रहे थे। तभी तलाई गांव के कुट नाले समीप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लगभग 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि कार हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि, तीन लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। सिविल अस्पताल चुवाड़ी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टांडा रेफर किया गया है।

विज्ञापन

चट्टान के नीचे दबने से 17 भेड़-बकरियों की मौत
वहीं, भरमौर की चौबिया पंचायत के सेरकाओ गांव के बग्गी नाले में चट्टान के नीचे दबने से 17 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। इससे भेड़पालक सूरजन राम पुत्र चतरो राम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। शुक्रवार दोपहर बाद यह यह घटना हुई। सूचना मिलने के बाद पशुपालन विभाग की टीम में चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर मृत भेड़-बकरियों का पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। उपमंडल अधिकारी नागरिक ने संबंधित क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सूरजन राम अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए साथ लगते बग्गी नाले में गया था। शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे अचानक भारी भरकम चट्टान गिरने से 17 भेड़-बकरियां उसके नीचे आने से दबकर मर गईं। बताया कि भेड़पालक का भेड़-बकरियां चराना ही मुख्य व्यवसाय है। इसके उपरांत पशुपालन विभाग की ओर से डॉ. दीक्षांत घटनास्थल पर पहुंचे। भेड़ विकास सहायक निदेशक राकेश भुंगालिया ने बताया कि एक भेड़ बकरी के मरने पर चार हजार रुपये फौरी राहत का प्रावधान है। उधर, उप मंडल अधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि घटना स्थल के लिए संबंधित पटवारी को जाने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed