{"_id":"64abe7c30263ad2d9f024bb9","slug":"road-accident-himachal-car-fell-into-a-deep-gorge-in-odidhar-nirmand-five-died-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident Himachal: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident Himachal: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत
Mon, 10 Jul 2023 08:46 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रौ(रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रौ(रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Jul 2023 08:46 PM IST
सार
प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस थाना निरमंड के तहत आने वाली देवढांक-केदस सड़क पर सोमवार सुबह एक कार गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के निरमंड में कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत हो गई है। हादसा सोमवार सुबह हुआ। निरमंड से रामपुर आते वक्त देवढांक से करीब चार किलोमीटर दूर ओडीधार में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया। मृतकों में पिता, बेटा, बहू, भतीजी और एक अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना निरमंड के अनुसार सोमवार सुबह मारुति कार संख्या एचपी 35-4332 देवढांक से केदस गांव की ओर जा रही थी। ओडीधार में चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में गिर गई। हादसे का पता चलते ही स्थानीय ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और पुलिस को भी सूचित किया। बारिश के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पुलिस और स्थानीय लोगों ने चार लोगों के शवों और घायल चालक को घटनास्थल से सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन
इस हादसे में हरदयाल (65), गांव केदस, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू, उनके बेटे कुलदीप (40), बहू वर्षा (37), भतीजी रंजना (47), पत्नी गणेश नेगी निवासी नोगली और नारायण शर्मा (70) गांव नावा, तहसील निरमंड की मौत हो गई। कार को कुलदीप चला रहे थे।
हादसे में बुरी तरह से घायल कुलदीप ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ा जबकि अन्य की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वर्षा और रंजना केसीसीबी में काम करती थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सभी मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।