{"_id":"5f2eb8478ebc3e3cfc6c3e9f","slug":"rm-so-and-cashiers-of-hrtc-s-chamba-depot-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी के चंबा डिपो के आरएम, एसओ और कैशियर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी के चंबा डिपो के आरएम, एसओ और कैशियर निलंबित
Sat, 08 Aug 2020 08:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 08 Aug 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के चंबा डिपो में लाखों के घोटाले के आरोपी आरएम (रिजनल मैनेजर), सेक्शन ऑफिसर और कैशियर को निलंबित किया गया है। चंबा में आरएम का अतिरिक्त चार्ज दूसरे जिले के आरएम को सौंपा गया है। इसकी पुष्टि परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के चंबा डिपो के इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। शिमला से चंबा गई जांच टीम की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की गई है। तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। गौर हो कि चंबा डिपो में चालकों और परिचालकों के रात्रि भत्ते और ओवरटाइम में घोटाले के आरोप अधिकारियों पर लगे हैं।
यह 30 लाख के करीब बताया जा रहा है। इसकी जांच को लेकर शिमला से टीम चंबा आई थी। टीम ने आरएम कार्यालय में रिकॉर्ड को पूरी तरह से खंगाला और रिपोर्ट हेडक्वार्टर शिमला में जमा करवाई थी। इसके बाद कार्रवाई की गई है। घोटाले की शिकायत एचआरटीसी की कर्मचारी यूनियन ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की थी। इसके चलते जांच के लिए शिमला से टीम चंबा भेजी गई। जांच के दौरान एक कैशियर लापता भी हो गया था। जिसका आज दिन तक कुछ पता नहीं लग पाया। इस मामले में एक कर्मचारी पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए परिवहन मंत्री का आभार जताया है।