फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   River flow of bhaga river stopped due to iceberg in lahaul himachal

हिमखंड गिरने से भागा नदी का बहाव रुका

Wed, 23 Jan 2019 11:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग(लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग(लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 23 Jan 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
River flow of bhaga river stopped due to iceberg in lahaul himachal

भारी बर्फबारी के बीच लाहौल घाटी में हिमखंड गिरने से भागा नदी का बहाव रुक गया है। इससे रुके हुए पानी का स्तर धीरे धीरे बढ़ रहा है। घाटी में बीते 19 जनवरी से लगातार बर्फबारी हो रही है।

विज्ञापन


कई इलाकों में अब तक 60 से 90 सेंटीमीटर तक बर्फ गिर चुकी है। हिमखंड गिरते हुए प्रत्यक्ष देखने वाले गौशाल निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि तांदी संगम से महज 500 मीटर दूर हिमखंड गिरने से भागा नदी का बहाव रुक गया है।
विज्ञापन


बताया कि केलांग की तरफ से दो से तीन जगहों भी हिमखंड गिरे हैं। भागा नदी का बहाव थम जाने से पानी ने झील का आकार ले लिया है। कहा कि झीलनुमा पानी का बहाव एक साथ टूटने से नदी के किनारे बसे गांव को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, प्रशासन ने भी घाटी में हिमखंड गिरने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आगामी 27 जनवरी तक बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। बीते सोमवार को लाहौल के पट्टन इलाके में मशालों का त्यौहार हालड़ा उत्सव मनाया गया।

हिमखंड के तूफान में फंसे कुछ लोग 

River flow of bhaga river stopped due to iceberg in lahaul himachal

उत्सव में शरीक होने के लिए केलांग और उदयपुर से कई कर्मचारी और स्कूली बच्चे अपने घर गए हुए हैं। लगातार हो रही बर्फबारी के बीच जान जोखिम में डाल कर कुछ लोग पैदल ही केलांग की तरफ निकल रहे हैं।  

हालड़ा उत्सव मनाकर कुछ लोग घर से बर्फबारी के बीच केलांग की तरफ निकले। टोकटोकचा के समीप सामने की पहाड़ी से गिरे हिमखंड के बर्फीली हवा के बीच यह लोग फंस गए। इनमें कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल थे।

हालांकि इन लोगों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बर्फीले तूफान गिरने पर ओम प्रकाश, शकुन व रमेश ने बताया कि इस दौरान उन्होंने कई बार नजदीक से हिमखंड गिरते देखा। हिमखंडों के साए में बर्फबारी के बीच कई किलोमीटर पैदल चलना आसान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed