फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rishi dhawan shine in himachal wins in vijay hazare trophy.

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले धवन का जलवा, दिलाई रिकॉर्ड जीत

Thu, 24 Dec 2015 07:29 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
rishi dhawan shine in himachal wins in vijay hazare trophy.

हिमाचल के क्रिकेट स्टार ऋषि धवन के वन डे टीम में चयन के बाद हिमाचल क्रिकेट टीम ने वीरवार को एक और नई बुलंदी को छू लिया। विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल क्रिकेट टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची। क्वार्टर फाइनल में हिमाचल ने युवराज और हरभजन सिंह की मौजूदगी वाली पंजाब टीम को 5 विकेट से हराकर सेमिफाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


मैच में हिमाचल के बल्लेबाज रोबिन बिष्ट का बल्ला खूब चमका। रोबिन ने अपनी ताबड़तोड़ पारी से पंजाब के गेंदबाजों को लय बिगाड़ दी। रोबिन ने 9 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा कर 129 गेंदों में 109 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे। रोबिन के शतक की मदद से हिमाचल ने 49.2 ओवर में ही पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर 266 रन बनाए और जीत अपनी झोली में डाल ली।

विज्ञापन

जीत में ऋषि धवन का ऑलराउंड प्रदर्शन

rishi dhawan shine in himachal wins in vijay hazare trophy.

उधर, हिमाचल के एनआर गांगटा ने 28 गेंदों में 39 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद की। वहीं, पीके डोगरा ने 32 और गांगटा ने 39 रन टीम के लिए जोड़े। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 264 रन पर ही ढेर हो गई। पंजाब की ओपनर जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई।

हालांकि, तीसरे नंबर पर उतरे मनदीप ने 119 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला लेकिन इसके बाद पंजाब टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। टीम के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह 16 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए। जसवाल ने तीन विकेट चटकाए।

जीत में चमके धवन
पंजाब के खिलाफ मिली जीत में ऋषि धवन ने आलराउंड प्रदर्शन किया। गेंदबाजी करते हुए दस ओवर में तीन विकेट झटके। रनों का पीछा करते समय टीम के लिए बहुमूल्य 41 रन का योगदान दिया। आस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम में शामिल धवन ने शानदार प्रदर्शन कर दिखा दिया है कि उन्हें क्यों टीम में जगह मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed