फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rishi dhawan selected for team india A.

टीम इंडिया के लिए दम दिखाने को बेताब रणजी स्टार ऋषि धवन

Sat, 08 Aug 2015 09:27 AM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
rishi dhawan selected for team india A.

आईपीएल क्रिकेटर और हिमाचल के रणजी स्टार ऋषि धवन इंडिया ए टीम के लिए चुने गए हैं। आस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ हो रही त्रिकोणीय सीरीज में बॉल और बल्ले से दम दिखाएंगे। भारत को पहले मैच में आस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत में खेली जा रही सीरीज का फाइनल 14 अगस्त को होगा।

विज्ञापन


इससे पहले तीनों टीमों के बीच कई मुकाबले खेले जाएंगे। चयन की सूचना मिलते ही ऋषि धवन चेन्नई रवाना हो गए हैं। उनको चयन की सूचना बंगलूरू में मिली। वे शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ए के साथ हुए मैच के दौरान चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मौजूद रहे। पहले मैच में उन्हें हालांकि अंतिम एकादश में स्थान नहीं मिल सका है।

विज्ञापन

खुद को साबित करने का मौका

rishi dhawan selected for team india A.

उम्मीद जताई जा रही है कि अगले मैचों में उन्हें मौका मिलेगा। ऐसे में ऋषि भी खुद को साबित करने के लिए बेताब है। आईपीएल के कई मैचों में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। ऋषि के टीम में चयन से परिजनों में खुशी की लहर है।

हिमाचल के मंडी जिले से ताल्लुक रखने वाले धवन छोटी उम्र में ही क्रिकेट जगत में बड़ा नाम कर चुके हैं। ऋषि के भाई राघव ने बताया कि ऋषि का चयन टीम इंडिया ए के लिए हुआ है। वह चेन्नई में हो रही ट्राई सीरीज में भाग ले रहे हैं। पिता आरपी धवन और शैली धवन बेटे की सफलता से खुश हैं।

धवन ने तोड़ा था युवराज का रिकॉर्ड

rishi dhawan selected for team india A.

घरेलू क्रिकेट में गेंद व बल्ले से युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद ऋषि धवन अचानक सुर्खियों में आए थे। इसके बाद पहले आईपीएल में डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब में स्थान दिया। इसके बाद वे मुंबई इंडियंस और इस सीजन फिर किंग्स इलेवन की टीम से खेले। रणजी के पिछले सीजन में धवन ने सबसे अधिक विकेट चटकाए हैं। ऋषि इससे पहले भी इंडिया ए से खेल चुके हैं।

इनके साथ खेलेंगे
टीम इंडिया ए में उन्मुक्त चंद (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, करुण नायर (उपकप्तान) केदार जाधव, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, परवेज रसूल, करन शर्मा, धवल कुलकर्णी, संदीप शर्मा, रस. कलारिया, मनदीप सिंह, गुरकीरत सिंह मान के साथ टीम में हैं।

ट्राई सीरीज का विवरण
ट्राई सीरीज में तीन टीमों के बीच छह मैच खेले जाएंगे। जिसमें 7 अगस्त को इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए, 9 अगस्त को इंडिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए 10 अगस्त को आस्ट्रेलिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए, 11 अगस्त को इंडिया ए बनाम आस्ट्रेलिया ए, 12 अगस्त इंडिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए और 14 अगस्त फाइनल मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed